Darbhanga News: फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 97 हजार ले उड़े साइबर अपराधी

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 97 हजार ले उड़े साइबर अपराधी

Darbhanga News: प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना का फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 97 हजार 350 की ठगी का एक मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना का फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 97 हजार 350 की ठगी का एक मामला सामने आया है. मामले को लेकर नगर थाना क्षेत्र निवासी सृष्टि मित्तल की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है. उनका कहना है कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आया. कॉल करने वाला ने बताया कि मैं प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना से बात कर रहा हूं. मैं इस योजना की फ्रेंचाइजी उपलब्ध कराता हूं. इसके बाद उनसे रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 11 हजार 400 व एग्रीमेंट फीस के नाम पर 85 हजार 950 रुपये ले लिया गया. बाद में उन्हें लगा कि वह साइबर अपराध के शिकार हो गए हैं. इसके बाद उनकी ओर से थाना में आवेदन दिया गया.

27 लाख के ठगी के शिकार हुए सेवानिवृत्त कर्मी

साइबर अपराधियों ने बिरौल थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति के खाता से 27 लाख 71 हजार रुपये उड़ा लिये. मामले को लेकर उनकी ओर से साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उनका कहना है कि वह वायुसेना से सेवानिवृत्त हुए हैं. उन्हें मोबाइल पर मैसेज आया और वीआइपीसी आठ स्टॉक मार्केट प्रॉफिट शेयर व वीआइपी 13 सुरेंद्र स्टॉक क्लब से जोड़ दिया. इसके बाद झांसे में लेकर बताया गया कि आप ट्रेडिंग के माध्यम से अधिक से अधिक रुपये कमा सकते हैं. इसके बाद दो एप डाउनलोड कराया. बाद में विभिन्न खाता पर रुपये मंगाये गये. बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी के शिकार हो गये हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन