कारा में कैदी व पुलिस के बीच झड़प

Published at :11 Apr 2017 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
कारा में कैदी व पुलिस के बीच झड़प

पांच कैदी के विरुद्ध सिपाही ने दर्ज करायी मारपीट की प्राथमिकी जेल में खुलेआम मोबाइल पर कर रहा था बात दरभंगा : मंडल कारा, दरभंगा में सोमवार की सुबह 8.30 बजे पुलिस व कैदियों के बीच झड़प हो गयी. कैदियों के बीच फंसे सिपाही के सिटी बजाने पर अन्य सिपाही पहुंचे, तब जाकर उनकी जान […]

विज्ञापन

पांच कैदी के विरुद्ध सिपाही ने दर्ज करायी मारपीट की प्राथमिकी

जेल में खुलेआम मोबाइल पर कर रहा था बात
दरभंगा : मंडल कारा, दरभंगा में सोमवार की सुबह 8.30 बजे पुलिस व कैदियों के बीच झड़प हो गयी. कैदियों के बीच फंसे सिपाही के सिटी बजाने पर अन्य सिपाही पहुंचे, तब जाकर उनकी जान बच पायी. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह दारोगा पर जानलेवा हमला करनेवाले कुख्यात अमित उर्फ सलमान मंडल कारा के अंदर से खुलेआम मोबाइल पर किसी से बात कर
कारा में कैदी व…
रहा था. कारा में तैनात सिपाही ब्रजेश कुमार की उसपर नजर पड़ गयी. सिपाही ब्रजेश ने सलमान से मोबाइल छीन लिया. इसके बाद कैदी सलमान, शिवमुनि झा, मो रियाज, रोशन ठाकुर व पंकज कुमार सिंह ने मिल कर सिपाही ब्रजेश के साथ पहले धक्का-मुक्की की. इसके बाद भी मोबाइल नहीं देने पर कैदियों ने सिपाही के साथ जम कर मारपीट की.
जान पर बन जाने के बाद सिपाही ने सिटी बजायी. सिटी सुनने के बाद अन्य सिपाही वहां दौड़े. इसके बाद ब्रजेश की जान बच पायी. बताया जाता है कि साथी की पिटाई से गुस्साये अन्य सिपाहियों ने संबंधित कैदियों की बाद में खूब धुनाई कर दी. घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीओ डॉ गजेंद्र प्रसाद सिंह, नगर थानाध्यक्ष आरके शर्मा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मंडल कारा पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया.
छापेमारी में पहले भी बरामद हो चुका है मोबाइल. मंडल कारा में पहले भी छापेमारी में भारी संख्या में मोबाइल के साथ-साथ आपत्तिजनक सामान मिलते रहे हैं. बता दें कि दो महीने पहले डीएम व एसएसपी के नेतृत्व में मंडल कारा में छापेमारी की गयी थी. छापेमारी में इंजीनियर हत्याकांड के आरोपितों के सेल के भीतर से 11 मोबाइल व अन्य आपत्तिजनक सामान मिले थे. डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए कारा अधीक्षक के विरुद्ध विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा था. डीएम की अनुशंसा पर तत्कालीन कारा अधीक्षक सूर्यनाथ सिंह निलंबित कर दिये गये थे.
कारा में शातिर कैदियों के पास अभी भी डेढ़ दर्जन मोबाइल. मंडल कारा में अभी भी शातिर कैदियों के पास करीब डेढ़ दर्जन मोबाइल है. कैदी इन मोबाइल से बेरोकटोक बात करते हैं. इसकी जानकारी कारा प्रशासन से लेकर जिला पुलिस को भी है. बताया जाता है कि पिछले दिनों जिन कैदियों के पास से मोबाइल बरामद किया गया था, उन कैदियों के पास आज के दिन भी कारा में मोबाइल उपलब्ध है. मोबाइल से शातिर कैदी नये कैदियों के परिजनों से रंगदारी की मांग करते रहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन