एकजुटता से ही मिलेगा वास्तविक हक : मुकेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2017 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. जनसंपर्क अभियान के दौरान सरकार पर साधा निशाना अलीनगर : 42 टाइटिलों में बंटे निषाद जाति की जनसंख्या बिहार में 12 प्रतिशत है, फिर भी एकजुटता की कमी के कारण इसे अलग-थलग रखा गया है. इन्हें हक और अधिकार दिलाने के लिये मैंने कमर कस ली है. ये बातें सोमवार को हरियठ कमला मन्दिर […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. जनसंपर्क अभियान के दौरान सरकार पर साधा निशाना
अलीनगर : 42 टाइटिलों में बंटे निषाद जाति की जनसंख्या बिहार में 12 प्रतिशत है, फिर भी एकजुटता की कमी के कारण इसे अलग-थलग रखा गया है. इन्हें हक और अधिकार दिलाने के लिये मैंने कमर कस ली है. ये बातें सोमवार को हरियठ कमला मन्दिर प्रांगण में निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने अपने जनसम्पर्क अभियान में बतौर मुख्य अतिथि कही. उन्होंने कहा कि मैं कोई नेता नहीं हूं और न ही नेता बनना चाहता हूं. आपका भाई और बेटा हूं. आपकी पीड़ा महसूस करता हूं. आपको जगाना चाहता हूं. सत्ता से लेकर हर क्षेत्र में आपकी उचित भागीदारी चाहता हूं.
आपको आरक्षण मिले इसके लिये प्रयास किया, जिसके इथिनोग्राफी रिपोर्ट राज्य ने डेढ़ वर्षों में केंद्र को नहीं भेजी है. इस कारण आपको एसटी का लाभ नहीं मिल सका है. आपकी ताकत से मैं संघर्ष कर जिला में विधान सभा क्षेत्र में निषाद के बेटे को मौका दिलाया. किसी भी दल से ही सही निषाद का बेटा तो निकला. अब अलीनगर से निषाद को मौका दिलाना लक्ष्य है. उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के साथ संगठित होकर आपस में मजबूती के साथ रहने को कहा.
श्री सहनी ने कहा कि चुनाव में भले ही किसी दल को वोट दें, लेकिन आपस में मिल कर रहें. उन्होंने कहा कि अगर लगे कि मैं सही रास्ते पर हूं तो मेरी घोषणा पर वोट दें नहीं तो मुझे भी खारिज करें. उन्होंने छोटा परिवार शिक्षित परिवार और खुशहाल परिवार बनाने पर बल दिया और कहा कि सभी लोग अलग अलग टाईटलों का फेरा छोड़ें. निषाद टाईटिल करें. हक की लड़ाई के लिये उन्होंने रामलीला मैदान में जाने की जरूरत पड़ी तो जाकर पीएम को भी घेरने की बात की.
मौके पर शिववचन निषाद ने निषाद जाति की बदहाली को रेखांकित करते हुए कहा कि सब जगह झूठ है. वर्ण व्यवस्था भी धोखा देने के लिये हुआ. बाबा साहब के लिखे विधान पर भी अमल होता तो निषादों की स्थिति बदल गई होती. हमें आदिवासी घोषित किया जाये. क्योंकि हम ही मूल भारतीय हैं. महेंद्र सहनी ने भी मल्लाहों को एक टाईटल करने पर बल दिया. सभा की अध्यक्षता संघ के अलीनगर प्रखंड अध्यक्ष विजय मुखिया और मंच संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष रामनाथ सहनी कर रहे थे.
मौके पर जिला अध्यक्ष मिथिलेश सहनी, राजेन्द्र प्रसाद सहनी, अधिवक्ता उपेन्द्र सहनी, रामखेलावन सहनी, गंगाराम सहनी, छेदी सहनी, मोहन मुखिया एवं दुलारे मुखिया सहित कई लोगों ने संबोधित किया. इससे पहले अतिथियों का स्वागत पाग चादर एवं माला से कई संघ सदस्यों ने किया. सन ऑफ मल्लाह को बड़े और वजनी माला व पाग चादर से सम्मानित किया गया. उनकी आगवानी आशापुर चौक से ही सौ से अधिक मोटर साईकिल के काफिलों ने किया. इससे पहले उनका जनसम्पर्क रथ भी पहुंचा हुआ था. दलित नेता विद्यानन्द राम, जगदीश मुखिया, लक्ष्मी मुखिया, माले नेता प्रभाकर झा, सरपंच पति मो. शकील भी इसमें मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




