चलती ट्रेन से उतरने में बुजुर्ग का कटा हाथ

दरभंगा : लहेरियासराय थाना के शाहगंज बेंता निवासी 75 वर्षीय महेश किशोर दास समस्तीपुर जंकशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान घायल हो गये. ट्रेन की चपेट में आने से उनका बांया हाथ कट गया. घायल अवस्था में जीआरपी ने इलाज के लिए उसको समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने परिजनों को […]
दरभंगा : लहेरियासराय थाना के शाहगंज बेंता निवासी 75 वर्षीय महेश किशोर दास समस्तीपुर जंकशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान घायल हो गये. ट्रेन की चपेट में आने से उनका बांया हाथ कट गया. घायल अवस्था में जीआरपी ने इलाज के लिए उसको समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मंगलवार को डीएमसीएच में उन्हें भर्ती कराया. घायल महेश के पुत्र शंकर ने बताया कि पिता बहन से मिलने धनबाद जा रहे थे.
वगैर बताये घर से निकलकर दरभंगा जंकशन से समस्तीपुर जाने वाली ट्रेन पर चढ़ गये. समस्तीपुर जंकशन के नजदीक चलती ट्रेन से उतरने के दौरान यह हादसा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




