गुमटी में छापा मार चार बोतल शराब के साथ तीन को दबोचा

Published at :04 Apr 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
गुमटी में छापा मार चार बोतल शराब के साथ तीन को दबोचा

बिरौल : थाना क्षेत्र के बेंक गांव में बीती रात गुमटी से 180 एमएल के चार बोतल विदेशी शराब के साथ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया. थाना के इंस्पेक्टर जितेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि शराब खरीद कर ले जा रहे बैंक गांव के सुनील मुखिया एवं संतोष आचार्य को गिरफ्तार किया गया. […]

विज्ञापन

बिरौल : थाना क्षेत्र के बेंक गांव में बीती रात गुमटी से 180 एमएल के चार बोतल विदेशी शराब के साथ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया. थाना के इंस्पेक्टर जितेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि शराब खरीद कर ले जा रहे बैंक गांव के सुनील मुखिया एवं संतोष आचार्य को गिरफ्तार किया गया. उससे खरीदारी के बावत पूछा गया. उसके बताये ठिकाने गुमटी में छापेमारी की गई. वहां शराब के अवैध कारोबारी को गुमटी में रखे और भी विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. गश्ती दल में अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह दल-बल के साथ शामिल थे.

आठ बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार : घनश्यामपुर: थाना क्षेत्र के नीमा गांव से रविवार की देर रात गुप्त सूचना पर घनश्यामपुर व जमालपुर थाना की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा हुई छापेमारी में तीन युवक को 8 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. इसमें 850 एमएल के सात व 375 एमएल के एक शराब की बोतल बरामद की गयी. पुलिस सूत्र के अनुसार नीमा गांव के वीरेन्द्र यादव के घर से झोला से शराब बरामद हुई. साथ ही इसमें संलिप्त सोनू कुमार व महेश कुमार को भी गिरफ्त में ले लिया गया.
इसमें घनश्यामपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंत व जमालपुर थानाध्यक्ष दिगम्बर कुमार के अतिरिक्त सअनि विनोद कुमार शामिल थे.
तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं बरामद शराब को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन