दरभंगा जंकशन पर नकली नोटों के साथ दो धराये

Published at :31 Mar 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा जंकशन पर नकली नोटों के साथ दो धराये

दरभंगा : दरभंगा जंकशन पर जीआरपी ने एक लाख दो हजार पांच सौ के नकली नोट के साथ डिलिवर ब्वाय व सप्लायर दोनों को दबोच लिया. कटिहार जिला के कुरसेला थाने के कोशकीपुर निवासी गोपाल मंडल के पुत्र उदेश मंडल के यहां नकली नोट पहुंचाने आया था. उसकी शिनाख्त पर बाजार में नोट खपानेवाले सप्लायर […]

विज्ञापन
दरभंगा : दरभंगा जंकशन पर जीआरपी ने एक लाख दो हजार पांच सौ के नकली नोट के साथ डिलिवर ब्वाय व सप्लायर दोनों को दबोच लिया. कटिहार जिला के कुरसेला थाने के कोशकीपुर निवासी गोपाल मंडल के पुत्र उदेश मंडल के यहां नकली नोट पहुंचाने आया था. उसकी शिनाख्त पर बाजार में नोट खपानेवाले सप्लायर मधुबनी जिले के रूद्रपुर थाने के कर्णपुर निवासी स्व यदुनंदन चौधरी के पुत्र सुफल चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गुरुवार को रेल एसपी बीएन झा ने बताया कि सूचना मिलने पर कटिहार के एसपी को इसकी खबर दी गयी.
उन्होंने बताया कि बीती रात सूचना मिली कि दरभंगा जंकशन पर नकली भारतीय करेंसी की डिलिवरी होनेवाली है. इस पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया. इसी दौरान स्टेशन परिसर में बाहर की ओर बने सीमेंटेड बेंच पर नया बैग पीठ पर लटकाये एक व्यक्ति बैठा मिला, जब उसके बैग की तलाशी ली गयी, तो उसमें से 99 हजार 700 रुपये के सौ के नोट तथा पांच नोट 500 रुपये के बरामद हुए.
जांच में सभी नोट नकली पाये गये. उसकी पहचान उदेश मंडल के रूप में हुई. उसने बताया कि वह यहां नोट सप्लाई करने आया है. पुलिस ने उसी के मोबाइल से सप्लायर को जंकशन पर बुलवाया. जिसमें सुफल चौधरी पकड़ा गया. इस मामले में जीआरपी थाने में कांड अंकित किया जा रहा है. उनके पास से 20 हजार के असली नोट के अतिरिक्त दो मोबाइल व दो पहचानपत्र भी बरामद हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन