गैंग के तार कहां तक जुड़े, किया जा रहा पता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : दरभंगा जंकशन पर जीआरपी ने एक लाख दो हजार पांच सौ के नकली नोट बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. इसके साथ ही नोट पहुंचानेवाले डिलीवरी ब्वॉय के साथ सप्लायर को दबोचने में सफलता मिली है. कटिहार जिला के कुरसेला थाना के कोशकीपुर निवासी गोपाल मंडल के पुत्र उदेश मंडल यहां नकली […]
विज्ञापन
दरभंगा : दरभंगा जंकशन पर जीआरपी ने एक लाख दो हजार पांच सौ के नकली नोट बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. इसके साथ ही नोट पहुंचानेवाले डिलीवरी ब्वॉय के साथ सप्लायर को दबोचने में सफलता मिली है. कटिहार जिला के कुरसेला थाना के कोशकीपुर निवासी गोपाल मंडल के पुत्र उदेश मंडल यहां नकली नोट पहुंचाने आया था. उसकी शिनाख्त पर बाजार में नोट खपानेवाले सप्लायर मधुबनी जिला के रूद्रपुर थाने के कर्णपुर निवासी स्व यदुनंदन चौधरी के पुत्र सुफल चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया.
गुरुवार को रेल एसपी बीएन झा ने बताया कि सूचना मिलने पर कटिहार के एसपी को इसकी खबर दी गयी. इस मामले में नोट के एक आपूर्तिकर्ता का नाम मो नेहाल के रूप में सामने आया है. फिलहाल दूसरे का नाम स्पष्ट नहीं हो सका है. इस गैंग के तार कहां तक जुड़े हैं, इसके लिए छानबीन शुरू कर दी गयी है. दोनों मामलों को लेकर वरीय पदाधिकारियों से निर्देश लिया जा रहा है.
श्री झा ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना मिली कि दरभंगा जंकशन पर नकली भारतीय करेंसी की डिलिवरी होनेवाली है. उन्होंने सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश थानाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह को दिया.
उन्होंने तलाशी अभियान शुरू कर दिया. इसी दौरान स्टेशन परिसर में बाहर की ओर बने सीमेंटेड बेंच पर नया बैग पीठ पर लटकाये एक व्यक्ति बैठा मिला. जब उससे पूछताछ की गयी, तो उसके चेहरे पर हवाई उड़ने लगी. बैग की तलाशी ली गयी, तो उसमें से 99 हजार 700 रुपये के सौ के नोट तथा पांच नोट 500 रुपये के बरामद हुए. जांच में सभी नोट नकली पाये गये. उसकी पहचान उदेश मंडल के रूप में हुई. उसने बताया कि वह यहां नोट सप्लाई करने आया है. पुलिस ने उसी के मोबाइल से सप्लायर को जंकशन पर बुलवाया. जिसमें सुफल चौधरी पकड़ा गया. इस मामले में जीआरपी थाने में कांड अंकित किया जा रहा है. उनके पास से 20 हजार के असली नोट के अतिरिक्त दो मोबाइल व दो पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं. पुलिस छानबीन कर रही है.
दरभंगा स्टेशन पर एक लाख के नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार
दरभंगा में पकड़ाये उदेश मंडल के कुरसेला स्थित घर पर की गयी छापेमारी में भी नकली नोट बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




