31 लाख के नकली नोट बरामद, दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

जीआरपी ने सप्लायर को भी दबोचा डिलीवर ब्यॉय की पत्नी को पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही घर के पुरुष सदस्य हुए फरार जीआरपी थाने में गिरफ्तार आरोपित व बरामद करेंसी के संग रेल एसपी बीएन झा. साथ में डीएसपी स्मिता सुमन व थानेदार नंदकिशोर सिंह. दरभंगा […]
विज्ञापन
जीआरपी ने सप्लायर को भी दबोचा
डिलीवर ब्यॉय की पत्नी को पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही घर के पुरुष सदस्य हुए फरार
जीआरपी थाने में गिरफ्तार आरोपित व बरामद करेंसी के संग रेल एसपी बीएन झा. साथ में डीएसपी स्मिता सुमन व थानेदार नंदकिशोर सिंह.
दरभंगा : दरभंगा जंकशन पर जीआरपी ने एक लाख दो हजार पांच सौ के नकली नोट बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. इसके साथ ही नोट पहुंचाने वाले डिलीवर ब्यॉय के साथ सप्लायर को दबोचने में सफलता मिली है. कटिहार जिला के कुरसेला थाना के कोशकीपुर निवासी गोपाल मंडल के पुत्र उदेश मंडल के यहां नकली नोट पहुंचाने आया था. उसकी शिनाख्त पर बाजार में नोट खपानेवाले सप्लायर मधुबनी जिला के
31 लाख के…
रूद्रपुर थाने के कर्णपुर निवासी स्व यदुनंदन चौधरी के पुत्र सुफल चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को रेल एसपी बीएन झा ने बताया
कि सूचना मिलने पर कटिहार के एसपी को इसकी खबर दी गयी. वहां की पुलिस ने उदेश के घर छापेमारी कर 30 लाख 74 हजार 350 रुपया जाली नोट बरामद किया है. छापेमारी जमाई टोला के उदेस मंडल के घर की गयी. पुलिस ने जाली नोट उनके घर से बरामद किया है. छापेमारी की भनक पाकर घर के सारे पुरुष सदस्य फरार हो गये. उदेश की पत्नी को पुलिस हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. छापेमारी में 2000 का नया करेंसी सहित 500 के नये व पुराने नोट तथा 100 की करेंसी जाली पकड़ा गया है
इस मामले में नोट के एक आपूर्तिकर्ता का नाम मो. नेहाल के रूप में सामने आया है. फिलहाल दूसरे का नाम स्पष्ट नहीं हो सका है. इस गैंग के तार कहां तक जुड़े हैं, इसके लिए छानबीन शुरू कर दी गयी है. दोनों मामलों को लेकर वरीय पदाधिकारियों से निर्देश लिया जा रहा है.
श्री झा ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना मिली कि दरभंगा जंकशन पर नकली भारतीय करेंसी की डिलिवरी होनेवाली है. उन्होंने सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश थानाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह को दिया. उन्होंने तलाशी अभियान शुरू कर दिया. इसी दौरान स्टेशन परिसर में बाहर की ओर बने सीमेंटेड बेंच पर नया बैग पीठ पर लटकाये एक व्यक्ति बैठा मिला.
जब उससे पूछताछ की गयी, तो उसके चेहरे पर हवाई उड़ने लगी. बैग की तलाशी ली गयी, तो उसमें से 99 हजार 700 रुपये के सौ के नोट तथा पांच नोट 500 रुपये के बरामद हुए. जांच में सभी नोट नकली पाये गये. उसकी पहचान उदेश मंडल के रूप में हुई. उसने बताया कि वह यहां नोट सप्लाई करने आया है. पुलिस ने उसी के मोबाइल से सप्लायर को जंकशन पर बुलवाया. जिसमें सुफल चौधरी पकड़ा गया. इस मामले में जीआरपी थाने में कांड अंकित किया जा रहा है. उनके पास से 20 हजार के असली नोट के अतिरिक्त दो मोबाइल व दो पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं. पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




