मजदूरों के साथ है झाविमो आंदोलन की दी चेतावनी

हाता : पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत अंतर्गत गितिलता स्थित क्वार्टज स्टोन क्रशर एसआइ प्रा. लि. परिसर में कार्य करने के दौरान बांदुआ गांव के मजदूर जगदीश सरदार के हाथ में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया था. घटना 18 मार्च की है. लेकिन कंपनी ने केवल प्राथमिक इलाज के बाद उस मजदूर […]
हाता : पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत अंतर्गत गितिलता स्थित क्वार्टज स्टोन क्रशर एसआइ प्रा. लि. परिसर में कार्य करने के दौरान बांदुआ गांव के मजदूर जगदीश सरदार के हाथ में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया था. घटना 18 मार्च की है. लेकिन कंपनी ने केवल प्राथमिक इलाज के बाद उस मजदूर को उसके हाल पर छोड़ दिया है. उक्त बातें पोटका प्रखंड के झाविमो अध्यक्ष डॉ अनूप मंडल ने कहा. उन्होंने कहा कि उक्त घटना की सूचना मिलने के बाद जब वे जगदीश
सरदार के घर गये तो उन्हें इस तरह की ओर भी कई घटना होने की जानकारी मिली. मजदूर श्री सरदार ने बताया कि पिछले दिनों इसी तरह की एक घटना चांगिरा गांव की एक महिला कर्मी के साथ भी हुई थी. उनका हाथ ही कट गया था. बदले में कोई मुआवजा नहीं दिया गया. गरीबी के कारण वे अपनी आवाज उठा नहीं पा रहे हैं. झाविमो प्रखंड अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि उस क्रशर मशीन से होने वाले डस्ट से कई मजदूरों को सिलकोसिस नामक बीमारी होने की खबर भी मिल रही है. यह स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं. इसे देखते हुए इसकी सूचना पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को देने तथा कंपनी द्वारा संज्ञान नहीं लिये जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी उन्होंने दी है. मौके पर राजाराम सरदार, कान्हूराम हेंब्रम, फूलमनी सरदार, सुबोध गोप, लोहार सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




