प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Mar 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

इलाके में कलश स्थापन के साथ शुरू हुआ वासंतिक नवरात्र दरभंगा : कलश अधिष्ठापन के साथ वासंतिक नवरात्र आरंभ हो गया. इसके साथ ही वातावरण में दुर्गा सप्तशती के मंत्र तैरने लगे. वहीं भगवती गीत से माहौल भक्तिमय हो उठा है. शहर के विभिन्न हिस्सों में हो रही पूजा से श्रद्धा की हिलारें उठनी शुरू […]
विज्ञापन
इलाके में कलश स्थापन के साथ शुरू हुआ वासंतिक नवरात्र
दरभंगा : कलश अधिष्ठापन के साथ वासंतिक नवरात्र आरंभ हो गया. इसके साथ ही वातावरण में दुर्गा सप्तशती के मंत्र तैरने लगे. वहीं भगवती गीत से माहौल भक्तिमय हो उठा है. शहर के विभिन्न हिस्सों में हो रही पूजा से श्रद्धा की हिलारें उठनी शुरू हो गयी हैं.
शक्ति उपासना के लिए मशहूर मिथिलावासी भगवती दुर्गा की आराधना में लीन हो गये हैं. बुधवार की सुबह विधि-विधानपूर्वक कलश गणेश की पूजा शुभ मुहुर्त में की गयी. इसके बाद भगवती की प्रतिमा के समक्ष उसे स्थापित किया गया. वहां जयंती छींटा गया. इसके बाद पंच देवता का आवाहन किया गया. वैदिक रीति से पूजन के पश्चात देवी दुर्गा की पूजा की गयी. पूजा के पश्चात दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ हुआ. इसके साथ ही इसके मंत्र वातावरण में तैरने लगे.
शहर के हसनचक, चूनाभट्ठी, शुभंकरपुर, कैदराबाद, मिर्जापुर, ओझौल समेत दर्जनों स्थल पर प्रतिमा स्थापित कर देवी दुर्गा का पूजन किया जा रहा है. वहीं श्रद्धालु घरों में भी शक्ति की अधिष्ठात्री देवी की आराधना में जुट गये हैं. कई भक्तों ने अपने घर में भी कलश स्थापित किया है.
इधर शाम ढलते ही माता के दरबार में दीया जलाने के लिए महिला भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस अवसर पर श्यामा मंदिर, कंकाली मंदिर, म्लेच्छ मर्दिनी मंदिर, सैदनगर काली मंदिर समेत सभी भगवती मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. महौल में यात्र सम्पन्न हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




