बाइक सवार बदमाशों ने चौराहे पर युवक को मारा चाकू, भर्ती

Published at :29 Mar 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने चौराहे पर युवक को मारा चाकू, भर्ती

दरभंगा : नगर थाना क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले इलाके मिर्जापुर चौक पर मंगलवार को दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दिग्घी पश्चिम निवासी बब्लू ठाकुर के पुत्र अंकित ठाकुर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. घायलावस्था में अंकित को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इलाज के […]

विज्ञापन

दरभंगा : नगर थाना क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले इलाके मिर्जापुर चौक पर मंगलवार को दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दिग्घी पश्चिम निवासी बब्लू ठाकुर के पुत्र अंकित ठाकुर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. घायलावस्था में अंकित को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इलाज के दौरान अंकित ने बताया कि दोस्त मोहित कुमार के साथ बाइक से टाबर पर लस्सी पीने जा रहे थे. इसी दौरान भास्कर चौबे ने उसे घेर लिया. इसके बाद खानका चौक निवासी मोनू, जेपी चौक निवासी ऋषभ व हीरा ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

इसी क्रम में भास्कर ने जान मारने की नीयत से उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया. अंकित ने बताया कि पिछले सप्ताह उक्त हमलावरों ने दिग्घी पश्चिम निवासी मोती झा के घर में घुसकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की थी. उसके अगले दिन भी हमलावरों ने रंजन की भी पिटाई की थी. उसपर हमला के समय सभी हमलावर बोल रहे थे कि वह मोती झा का साथ देता है.
इसलिए तुमको ठिकाना लगाना है. अंकित ने बताया कि सभी आरोपी ड्रग्स का सेवन करते हैं. नशे की हालत में ये लोग बराबर किसी न किसी के साथ मारपीट व छिनतई की घटना को अंजात देते रहते हैं. बावजूद पुलिस इन हमलावरों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं करती है.
सुपौल बाजार में सड़क पर पसरा नाले का पानी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन