एक से अधिक आर्म्स लाइसेंस नहीं रख सकेंगे लोग

दरभंगा : अलग-अलग हथियारों के लिए अब एक ही लाइसेंस निर्गत किया जायेगा. एक से अधिक हथियार रखने वाले लाइसेंसधारी 27 मार्च तक सभी लाइसेंस आवेदन के साथ समाहरणालय के शस्त्र शाखा में जमा करेंगे. इस तिथि के बाद ऐसे मामले पर विचार नहीं किया जायेगा. साथ ही शस्त्र की वैधता भी स्वत: समाप्त कर […]
दरभंगा : अलग-अलग हथियारों के लिए अब एक ही लाइसेंस निर्गत किया जायेगा. एक से अधिक हथियार रखने वाले लाइसेंसधारी 27 मार्च तक सभी लाइसेंस आवेदन के साथ समाहरणालय के शस्त्र शाखा में जमा करेंगे. इस तिथि के बाद ऐसे मामले पर विचार नहीं किया जायेगा. साथ ही शस्त्र की वैधता भी स्वत: समाप्त कर दी जायेगी.
वरीय उप समाहर्ता सह विभागीय पदाधिकारी शंकर शरण ओमी ने बताया कि जिला में कुल 1450 शस्त्र लाइसेंसधारी हैं. इनमें 103 ऐसे लाइसेंसधारी हैं जिनके परिवार में अलग-अलग नामों से व एक ही नाम से अलग-अलग आर्म्स लाइसेंस निर्गत है. एक व्यक्ति एक परिवार में एक से अधिक लाइसेंस पत्र होने से अभिलेखों का ऑफ लाइन भार बढ़ गया है. यह कार्रवाई आयुध नियम 2016 के नियम 15 के आलोक में की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




