दिव्यांग कोच में यात्रा कर रहे आठ पकड़े गये

दरभंगा : आरपीएफ की ओर से बुधवार को चले विशेष अभियान में अनियमितता को लेकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें आठ यात्रियों को दिव्यांग कोच में अवैध तरीके से सफर करते हुए पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार 15283 जानकी एक्सप्रेस के विकलांग कोच में गलत तरीके से सवार आठ यात्रियों को दरभंगा जंकशन […]
दरभंगा : आरपीएफ की ओर से बुधवार को चले विशेष अभियान में अनियमितता को लेकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें आठ यात्रियों को दिव्यांग कोच में अवैध तरीके से सफर करते हुए पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार 15283 जानकी एक्सप्रेस के विकलांग कोच में गलत तरीके से सवार आठ यात्रियों को दरभंगा जंकशन पर गिरफ्तार कर लिया गया.
वहीं जयनगर जा रही 53041 धुरियान सवारी गाड़ी में अवैध तरीके से खान-पान सामग्री बेचते हुए पांच वेंडरों को दबोच लिया गया. वहीं सियालदह से जयनगर जा रही 13185 गंगासागर एक्सप्रेस का चेन पुलिंग करते हुए मधुबनी जिला के खजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरौल निवासी राम लाल यादव को मौके पर मुस्तैद आरपीएफ बल ने दबोच लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




