विश्वविद्यालय ने लिया निलंबन आदेश वापस

Published at :22 Mar 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने लिया निलंबन आदेश वापस

दरभंगा : लनामिवि के पूर्व कुलपति डॉ साकेत कुशवाहा द्वारा दो कॉलेज के दो कर्मियों का निलंबन आदेश मंगलवार को रद्द कर दिया गया. इस आशय की अधिसूचना विवि प्रशासन ने मंगलवार को जारी कर दी है. जारी आदेश के अनुसार सीएम साइंस कॉलेज के प्रवीण कुमार झा एवं आरएन कॉलेज पंडौल के कर्मी कुलदीप […]

विज्ञापन

दरभंगा : लनामिवि के पूर्व कुलपति डॉ साकेत कुशवाहा द्वारा दो कॉलेज के दो कर्मियों का निलंबन आदेश मंगलवार को रद्द कर दिया गया. इस आशय की अधिसूचना विवि प्रशासन ने मंगलवार को जारी कर दी है. जारी आदेश के अनुसार सीएम साइंस कॉलेज के प्रवीण कुमार झा एवं आरएन कॉलेज पंडौल के कर्मी कुलदीप झा के पूर्व के निलंबन आदेश को विवि ने रद्द किया है. विवि ने यह आदेश निलंबन के 49 दिनों के बाद निर्गत किया है.

दर्जनभर विवि कर्मी इधर से उधर : दरभंगा लनामिवि में विवि मुख्यालय के करीब एक दर्जन से अधिक शिक्षकेतर कर्मियों का अंतर विभागीय तबादला किया है. इस आशय की अधिसूचना मंगलवार को जारी की गयी है. इसकी पुष्टि करते हुए कुलसचिव डॉ अजित कुमार सिंह ने बताया कि पीजी विभाग सहित विवि मुख्यालय के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मियों का तबादला आवश्यकतानुसार किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन