गले में फांसी लगा कर युवक ने की आत्महत्या

Published at :12 Mar 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
गले में फांसी लगा कर युवक ने की आत्महत्या

सदर : मब्बी ओपी के शीशो पश्चिमी गांव निवासी स्व. अजीज अंसारी के 28 वर्षीय पुत्र रइसुल हसन ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. रइसुल रात में खाना खाकर घर में सोया था. सुबह 10 बजे तक नहीं उठने पर घरवाले दरवाजा खटखटा कर उसे जगाने का प्रयास किया. भीतर से किसी तरह […]

विज्ञापन

सदर : मब्बी ओपी के शीशो पश्चिमी गांव निवासी स्व. अजीज अंसारी के 28 वर्षीय पुत्र रइसुल हसन ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

रइसुल रात में खाना खाकर घर में सोया था. सुबह 10 बजे तक नहीं उठने पर घरवाले दरवाजा खटखटा कर उसे जगाने का प्रयास किया. भीतर से किसी तरह की आवाज नहीं सुनायी पड़ने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो उसकी लाश लटक रही थी. लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर लाश को नीचे उतारा. उसे मब्बी अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाना गया. जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. युवक के बेडरुम से उसके द्वारा लिखा गया एक पत्र मिलने की बात बतायी जा रही है. उसमें युवक अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखा है. पत्र में पोस्टमार्टम नहीं कराये जाने को लिखा है. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. घरवाले की मांग पर सामाजिक पंचनामा तैयार कर बिना पोस्टमार्टम के ही लाश को दफना दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन