शातिर अपराधी चंदन कुमार सिंह गिरफ्तार

दरभंगा : एक दारोगा व पेंथर मोबाइल पर गोली चलानेवाले शातिर चंदन कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के छिपलिया गांव से शनिवार की देर रात हुई.चंदन ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र में दारोगा संतोष कुमार को गोली मारी थी. वहीं, समस्तीपुर जिले में पेंथर मोबाइल वीरबहादुर सिंह […]
दरभंगा : एक दारोगा व पेंथर मोबाइल पर गोली चलानेवाले शातिर चंदन कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के छिपलिया गांव से शनिवार की देर रात हुई.चंदन ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र में दारोगा संतोष कुमार को गोली मारी थी. वहीं, समस्तीपुर जिले में पेंथर मोबाइल वीरबहादुर सिंह पर भी गोली चलाने का वह आरोपित है. पुलिस ने शनिवार की देर रात उसे गिरफ्तार किया. उसके पास से 7.63 बोर का यूएस लिखा एक पिस्टल, दो मैगजीन, 12 कारतूस, चार मोबाइल, सिम कार्ड, पासबुक व एटीएम कार्ड बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




