60 हजार छात्र-छात्राएं देंगे मैट्रिक की परीक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2017 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

एग्जाम. जिले भर में बनाये गये 41 केंद्र कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजन को लेकर केंद्राधीक्षकों की बैठक डीइओ ने कहा, इंटर की तरह ही स्वच्छ माहौल में होगा इम्तहान दरभंगा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जिले में 41 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा लेगा. परीक्षा में करीब 60 हजार छात्र भाग लेंगे. कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजन को […]
विज्ञापन
एग्जाम. जिले भर में बनाये गये 41 केंद्र
कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजन को लेकर केंद्राधीक्षकों की बैठक
डीइओ ने कहा, इंटर की तरह ही स्वच्छ माहौल में होगा इम्तहान
दरभंगा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जिले में 41 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा लेगा. परीक्षा में करीब 60 हजार छात्र भाग लेंगे. कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजन को ले रविवार को केंद्राधीक्षकों की बैठक हुई. इसमें नगर, सदर, बिरौल तथा बेनीपुर के बीइओ भी मौजूद थे. एमएल एकेडमी में आयेाजित बैठक के दौरान डीइओ सुधीर कुमार झा ने कहा कि इंटर की परीक्षा की तरह ही मैट्रिक की परीक्षा को भी कदाचारमुक्त आयोजित करना है. एक से आठ मार्च तक आयोजित होने वाली परीक्षा दो पाली में होगी. प्रथम पाली सुबह साढ़े नौ बजे से तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शुरू होगी.
परीक्षा के लिए दरभंगा नगर समेत बेनीपुर तथा बिरौल अनुमंडल मुख्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. बैठक के दौरान डीइओ ने परीक्षा केंद्रों पर सुविधा आदि की जानकारी ली. उन्होंने केंद्राधीक्षकों से उपलब्ध बेंच-डेस्क आदि से संबंधित प्रतिवेदन दो दिनों के भीतर सौंपने को कहा. इस दौरान श्री झा का कहना था कि जिस केंद्र पर चहारदीवारी, जालीयुक्त खिड़की, पेयजल तथा शौचालय आदि की व्यवस्था नहीं होगी, उन्हें परिवर्तित किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




