दरभंगा में 210 कार्टन शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Published at :17 Feb 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा में 210 कार्टन शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

दरभंगा : एसटीएफ व दरभंगा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बुधवार की देर रात एनएच 57 पर मब्बी में हीरा पेट्रोल पंप के समीप टाटा 1109 ट्रक पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार चालक हरियाणा के करनाल जिले के गोरौंडा थाना क्षेत्र के कमला गांव निवासी […]

विज्ञापन

दरभंगा : एसटीएफ व दरभंगा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बुधवार की देर रात एनएच 57 पर मब्बी में हीरा पेट्रोल पंप के समीप टाटा 1109 ट्रक पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार चालक हरियाणा के करनाल जिले के गोरौंडा थाना क्षेत्र के कमला गांव निवासी हरिराम का

पुत्र रवींद्र कुमार है. बताया जाता है कि शराब की खेप हरियाणा से सुपौल जिले के लिए जा रही थी. इसकी सूचना एसटीएफ को मिली. सूचना मिलने पर एसटीएफ की चार सदस्यीय टीम ट्रक को पकड़ने के लिए पटना से रवाना हुई. ट्रक के मुजफ्फरपुर से आगे निकल जाने के बाद एसटीएफ ने दरभंगा पुलिस को इसकी सूचना दी. इधर, एएसपी दिलनवाज अहमद किसी दूसरे मामले में छापेमारी कर लौट रहे थे. सूचना मिलते ही एएसपी ने मब्बी ओपी पुलिस को सतर्क किया. पीछे से एसटीएफ की भी टीम पहुंच गयी. पुलिस जब एनएच 57 पर हीरा पेट्रोल पंप के

हरियाणा से ट्रक
समीप पहुंची तो सड़क किनारे टाटा 1109 खड़ा था. ट्रक पर चालक व खलाशी नहीं था. ट्रक को बाहर से देखकर पुलिस वहां से आगे बढ़ गई. लेकिन पुलिस ट्रक के आगे और पीछे अपना जाल बिछा चुकी थी. पुलिस के वहां से निकलते ही चालक ट्रक लेकर आगे बढ़ने लगा. घात लगाकर तैनात पुलिस ने ट्रक समेत चालक को दबोच लिया. ट्रक की तलाशी करने पर पुलिस के होश उड़ गये. शराब माफिया ट्रक के ढाले में तहखाने बनाकर उसके अंदर शराब छुपाकर रखा था. इसकी पुष्टि एएसपी दिलनवाज अहमद ने की है.
ट्रक में छुपा कर रखी गयी थी शराब
एसटीएफ व दरभंगा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हुआ खुलासा
फोरलेन पर हीरा पेट्राल पंप के निकट ट्रक धराया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन