डीएमसीएच में नहीं दिखे अवैध कर्मचारी

दरभंगा : डीएमसीएच के आर्थो व सर्जरी वार्ड में सोमवार को एक भी अवैध कर्मी नजर नहीं आए. अवैध कर्मियों के नहीं आने पर आज दूसरे दिन भी आर्थो व सर्जरी वार्ड में स्थित ड्रेसिंग कक्ष में ताला लटका रहा. इसके कारण आज भी दर्जनों मरीजों के घाव का ड्रेसिंग नहीं हो पाया. आर्थो वार्ड […]
दरभंगा : डीएमसीएच के आर्थो व सर्जरी वार्ड में सोमवार को एक भी अवैध कर्मी नजर नहीं आए. अवैध कर्मियों के नहीं आने पर आज दूसरे दिन भी आर्थो व सर्जरी वार्ड में स्थित ड्रेसिंग कक्ष में ताला लटका रहा. इसके कारण आज भी दर्जनों मरीजों के घाव का ड्रेसिंग नहीं हो पाया. आर्थो वार्ड में भर्ती श्रवण कुमार, सूरज कुमार समेत एक दर्जन से अधिक मरीजों ने बताया आज दूसरे दिन भी उनलोगों की ड्रेसिंग नहीं हुई है. इसके कारण उनलोगों को परेशानी हो रही है. इधर जब इसकी पड़ताल की गई तो डॉ़ लालजी चौधरी यूनिट में ड्रेसिंग कक्ष का ताला बंद मिला. वहीं सर्जिकल भवन के प्रथम तले पर एक ड्रेसिंग कक्ष खुला मिला,
जहां एक मेडिकल छात्र मरीज का ड्रेसिंग करते मिले. वहीं प्रथम तले पर दूसरे ड्रेसिंग कक्ष व दूसरे तले पर भी ड्रेसिंग कक्ष में ताला लटका पाया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद से एक गिरफ्तार अवैध ड्रेसर के अलावा बांकी तीन अन्य अवैध ड्रेसर नजर नहीं आ रहे हैं. ड्रेसिंग कक्ष में ताला बंद रहने के बावत बताया कि उक्त अवैध कर्मियों के पास ही ड्रेसिंग कक्ष की चाबी है. इसलिए कक्ष को खोला नहीं जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




