माले ने फूंका डीएमसीएच अधीक्षक का पुतला

दरभंगा : भाकपा-माले की सदर प्रखंड कमिटी के बैनर तले मार्च निकालकर सोमवार को डीएमसीएच अधीक्षक का पुतला दहन किया गया. मार्च माले सदर प्रखंड कार्यालय से निकल कर छपकी होते हुए कटहलवाड़ी होते हुए दरभंगा स्टेशन पहुंचा. यहां पुतला दहन किया गया. मार्च का नेतृत्व एपवा जिला सचिव शनिचरी देवी व मधु सिन्हा कर […]
दरभंगा : भाकपा-माले की सदर प्रखंड कमिटी के बैनर तले मार्च निकालकर सोमवार को डीएमसीएच अधीक्षक का पुतला दहन किया गया. मार्च माले सदर प्रखंड कार्यालय से निकल कर छपकी होते हुए कटहलवाड़ी होते हुए दरभंगा स्टेशन पहुंचा. यहां पुतला दहन किया गया. मार्च का नेतृत्व एपवा जिला सचिव शनिचरी देवी व मधु सिन्हा कर रही थी.
मौके पर पंचायत समिति सदस्य सह इनौस राज्य परिसद सदस्य केसरी कुमार यादव की अध्यक्षता में सभा हुई. इसमें माले सदर प्रखंड सचिव अशोक पासवान ने कहा कि गांव-पंचायत में महिलाएं तो सुरक्षित नहीं ही हैं, अब तो सरकारी महकमा भी उनके लिए असुरक्षित हो गया है. डीएमसीएच में घटित घटना सूबे की सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान पर तमाचा है. आरोपित पर सख्त कार्रवाई प्रशासन करे, वर्ना माले व एपवा की अगुआई में आन्दोलन तेज किया जायेगा.
मौके पर एपवा जिला ने कहा कि मोदी शाषण काल में पूरे देश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है. वही इनौस राज्य परिसद सदस्य ने कहा कि नीतीश सरकार के काल में न तो नर्स सुरक्षित हैं. मौके पर रूबी खातून, रूपा कुमारी, शहनाज खातून आदि भी शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




