स्वास्थ्य सचिव के आने की चर्चा से डीएमसीएच चौकस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2017 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : स्वास्थ्य विभाग के सचिव के डीएमसीएच सोमवार को आने की चर्चा से अस्पताल प्रशासन दिन भर चौकस रहा. देर रात तक चिकित्सक समेत कर्मी डयुटी पर तैनात नजर आये. लोगों में चर्चा है कि मरीज के परिजन के साथ दुष्कर्म के मामले की जांच करने के लिए सचिव अस्पताल आ सकते हैं. इसे […]
विज्ञापन
दरभंगा : स्वास्थ्य विभाग के सचिव के डीएमसीएच सोमवार को आने की चर्चा से अस्पताल प्रशासन दिन भर चौकस रहा. देर रात तक चिकित्सक समेत कर्मी डयुटी पर तैनात नजर आये. लोगों में चर्चा है कि मरीज के परिजन के साथ दुष्कर्म के मामले की जांच करने के लिए सचिव अस्पताल आ सकते हैं. इसे लेकर सभी वार्डो में बेड पर नये चादर बिछा दिये गये हैं. मरीजों को कंबल उपलब्ध करा दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि देर रात तक भी उनके आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




