अनाज चोरी का खुलासा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Dec 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध . पुलिस ने जब्त किया ट्रक, एक मामला और उजागर सदर : ट्रक से सरकारी अनाज चोरी का एक मामला सोमवार की रात उजागर हुआ है. पुलिस ट्रक (जेआई 05-एबी 3876) को जब्त कर जांच में जुटी है. तौल कराने पर पहली बार 2.65 क्विंटल तथा दूसरी बार एक क्विंटल अनाज कम पाया गया […]
विज्ञापन
विरोध . पुलिस ने जब्त किया ट्रक, एक मामला और उजागर
सदर : ट्रक से सरकारी अनाज चोरी का
एक मामला सोमवार की रात उजागर हुआ है. पुलिस ट्रक (जेआई 05-एबी 3876) को जब्त कर
जांच में जुटी है. तौल कराने पर पहली बार 2.65 क्विंटल तथा दूसरी बार एक क्विंटल अनाज कम पाया गया है. जानकारी के अनुसार एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह को किसी ने मोबाइल पर सूचना दी थी कि एक ट्रक से सरकारी अनाज की चोरी की जा रही है.
एसडीओ श्री सिंह ने विवि थाने को इसकी जानकारी दी. थानाध्यक्ष अमरेंद्र ठाकुर दिल्ली मोड़ पहुंचे तथा ट्रक को पकड़ लिया. इस बीच
सीओ राकेश कुमार भी वहां पहुंच गये. ट्रक को स्थानीय बालाजी धर्मकांटा पर तौला गया तो 2.65 क्विंटल अनाज कम पाया गया. बताया जाता है कि एक अधिकारी ने ट्रक को एक दूसरे धर्मकांटा पर
जांच कराने की बात कही.
मब्बी स्थित मां श्यामा धर्मकांटा पर ट्रक को तौला गया तो ट्रक पर एक क्विंटल अनाज कम पाया गया. समाचार लिखे जाने तक सीओ श्री कुमार, सदर थानाध्यक्ष शिवमुनी प्रसाद तथा मब्बी ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार आदि मामले की जांच में जुटे हैं. इस बावत संपर्क किये जाने पर सीओ ने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










