एड‍्स संबंधी बढ़ाएं ज्ञान, बचाएं जान

Published at :02 Dec 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
एड‍्स संबंधी बढ़ाएं ज्ञान, बचाएं जान

एड्स दिवस. निकाली जागरूकता रैली दरभंगा : विश्व एड‍्स दिवस पर गुरुवार को डीएमसीएच से जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में मेडिकल छात्र-छात्राएं, एचआइबी पीड़ित, डॉक्टर एवं अन्य कर्मी शामिल थे. एआरटी व पीएसएम की रैली एआरटी और पीएसएम की संयुक्त रैली मेडिकल कॉलेज से निकली. एआरटी की रैली एचओडी डॉ बीके सिंह और पीएसएम […]

विज्ञापन

एड्स दिवस. निकाली जागरूकता रैली

दरभंगा : विश्व एड‍्स दिवस पर गुरुवार को डीएमसीएच से जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में मेडिकल छात्र-छात्राएं, एचआइबी पीड़ित, डॉक्टर एवं अन्य कर्मी शामिल थे.
एआरटी व पीएसएम की रैली
एआरटी और पीएसएम की संयुक्त रैली मेडिकल कॉलेज से निकली. एआरटी की रैली एचओडी डॉ बीके सिंह और पीएसएम की रैली एचओडी डॉ चित्तरंजन राय के नेतृत्व में निकाली गयी. रैली में शामिल लोग एड‍्स के नियंत्रण को लेकर जागरूकता फैला रहे थे. एड‍्स का ज्ञान, बचाए जान, सुरक्षित यौन संबंध बचाए एड‍्स रोग से, एड‍्स छूआछूत नहीं संपर्क से फैलता है, एड‍्स जांच कराएं जीवन बचाएं, संक्रमित सूई से बचे जीवन को सुरक्षा दें, सुरक्षित रक्त चढ़ावें एड‍्स से बचे, एचआइबी रोगियों से न करें भेदभाव, हाथ मिलाने से नहीं होता भेदभाव आदि नारे लगाए जा रहे थे. रैली कर्पूरी चौक, अस्पताल रोड समेत वार्डों के विभिन्न परिसर से गुजरी. रैली में डॉ अनामिका, डॉ मनीष समेत अन्य छात्र-छात्राएं शामिल थी.
सीएस कार्यालय से निकली रैली
सीएस कार्यालय से एड‍्स जागरूकता रैली निकली. यह रैली दूर संचार, अललपट्टी, कर्पूरी चौक, कैंसर वार्ड और अस्पताल रोड होते हुए फिर कार्यालय पहुंची. इस दौरान एड‍्स से बचाव से संबंधित नारे लगाये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन