पेंशनर हों या कर्मी भुगतान 24 हजार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Dec 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

सुविधा. पेंशनरों के लिए होगी अलग काउंटरों की व्यवस्था दरभंगा : जिले की बैंक शाखाओं में पेंशनर और कर्मियों के वेतन व पेंशन भुगतान के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया है. पेंशनर और कर्मियों के वेतन भुगतान आरबीआइ के नियम के तहत ही होगा. सभी को 24 हजार तक ही भुगतान किया जायेगा. […]
विज्ञापन
सुविधा. पेंशनरों के लिए होगी अलग काउंटरों की व्यवस्था
दरभंगा : जिले की बैंक शाखाओं में पेंशनर और कर्मियों के वेतन व पेंशन भुगतान के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया है. पेंशनर और कर्मियों के वेतन भुगतान आरबीआइ के नियम के तहत ही होगा. सभी को 24 हजार तक ही भुगतान किया जायेगा. इसको लेकर ऐसे कर्मियों को महीने भर के जीवनोपयोगी सामग्री और बच्चों के स्कूल-कॉलेजों के फीस के लाले पड़ेंगे. हरेक बैंकों के अधिकारी आज देर शाम तक बैठक में मशगूल रहे. सामाजिक सुरक्षा से पेंशनरों को भुगतान के लिए आज राशि बैंकों में भेज दी गयी. अन्य विभागों के कर्मियों के भुगतान की अंतिम प्रक्रिया जारी है.
एक सप्ताह में िनकालना है सिर्फ 24 हजार रुपये: कई पेंशनरों और कर्मियों के मासिक वेतन 24 हजार से अधिक हैं. ऐसे कर्मियों व पेंशनर भी 24 हजार ही निकाल पायेंगे. आरबीआइ के गाइड लाइन के अनुसार एक सप्ताह में 24 हजार रुपये ही निकालना है.
एसबीआइ में पेंशनरों की व्यवस्था: एसबीआइ में पूर्व की तरह ही पेंशनरों को सुविधा बहाल है. पेंशनरों के लिए एक दिसंबर को बैंक नौ बजे सुबह से जिले के चार बैंक खुले रहेंगे. इसमें दरभंगा शाखा, दरभंगा सिटी, बेनीपुर और कमतौल शाखा शामिल है. अन्य बैंक शाखाओं पर 10 बजे से चार बजे तक सुविधा रहेगी. जिले में तीन लाख पेंशनर हैं. पेंशनरों के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था रहेगी.
सीबीआइ में 10 बजे से: पेंशनरों को 10 बजे से चार बजे तक भुगतान की सुविधा रहेगी. विशेष काउंटरों की व्यवस्था रहेगी.अन्य बैंकों में पूर्व की सुविधाएं रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










