Darbhanga News: मैट्रिक की परीक्षा से पहले दिन गायब रहे 837 परीक्षार्थी

Updated at : 17 Feb 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: मैट्रिक की परीक्षा से पहले दिन गायब रहे 837 परीक्षार्थी

Darbhanga News:जिले के 63 केंद्रों पर पहले दिन मैट्रिक की परीक्षा स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. जिले के 63 केंद्रों पर पहले दिन मैट्रिक की परीक्षा स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. दोनों पाली में आयोजित मातृभाषा की परीक्षा में आवंटित 54701 के विरुद्ध 53864 उपस्थिति एवं 837 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में आवंटित 27885 के विरुद्ध 27445 उपस्थित एवं 440 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में आवंटित 26816 के विरुद्ध 26419 उपस्थिति एवं 397 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

समय से काफी पहले केंद्र के बाहर पहुंच गये थे परीक्षार्थी

अधिकांश परीक्षार्थी परीक्षा अवधि से दो-तीन घंटा पूर्व ही केंद्र के मुख्य द्वार पर पहुंच चुके थे. परीक्षा अवधि के आधे घंटा पूर्व मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया. देर से आने वाले कई परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह गए. वंचित परीक्षार्थी एवं अभिभावकों की आरजू- मिन्नत का कोई असर केंद्र पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पर नहीं पड़ा.

गहन जांच के बाद मिला प्रवेश

परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया. परीक्षार्थियों की जांच थ्री लेयर में की गई. छात्रों को जूता पहन कर केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया. परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था. परीक्षा प्रारंभ होते ही उड़न दस्ता, स्टेटिक, जोनल, सुपर जोनल की टीम लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते देखी गई.

जगह-जगह जाम से परेशान रहे लोग

परीक्षा को लेकर मुख्य सड़क तथा शाखा सड़कें रह-रह कर जाम होती रही. केंद्रों के आसपास जाम का कुछ अधिक असर देखा गया. विशेषकर दोनार तथा बेंता में जाम की समस्या अधिक रही. यहां लोगों को काफी समय तक जाम में फंसना पड़ा. सुबह से शाम तक इन दोनों जगहों पर लगातार जाम होती रही. जिला शिक्षा पदाधिकारी केएन सदा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में हुई है. किसी परीक्षा केंद्र से कदाचार से संबंधित शिकायत नहीं मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन