आइजी के आदेश पर भी नहीं हुई कारवाई

आइजी के आदेश पर भी नहीं हुई कारवाई दरभंगा़ डीआइजी बिनोद कुमार के जनता दरबार मे शुक्रवार को न्याय के उम्मीद में पहुचे फरियादियों की भीड़ लगी रही़ दर्जनों लोगो ने उनके समक्ष आवेदन देते हुए न्याय की फरियाद की़ सभी की बातों को सुन कर उन्हाेेंने विधिसम्मत न्याय का आश्वासन दिया़ समस्तीपुर जिले के […]
आइजी के आदेश पर भी नहीं हुई कारवाई दरभंगा़ डीआइजी बिनोद कुमार के जनता दरबार मे शुक्रवार को न्याय के उम्मीद में पहुचे फरियादियों की भीड़ लगी रही़ दर्जनों लोगो ने उनके समक्ष आवेदन देते हुए न्याय की फरियाद की़ सभी की बातों को सुन कर उन्हाेेंने विधिसम्मत न्याय का आश्वासन दिया़ समस्तीपुर जिले के हसनपुर जितवार निवासी रामनारायण साह की पत्नी वीणा देवी ने केस के अनुसंधानक पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की फरियाद लगायी़ उनका कहना था कि साजिश के तहत उनकी पुत्र की हत्या कर दी गयी थी़ मामले को लेकर थाना मे प्राथमिकी दर्ज करायी गयी़ इसमें आठ लोगो को नामजद किया गया़ वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इनमें से पांच लोगों को गिरफतार किया गया़ वहीं तीन अभियुक्त अभी भी बाहर घुम रहे है. ये लोग बराबर धमकी दे रहे है़ पुलिस साक्ष्य छुपाते हुए तीनों को बचाने का प्रयास कर रही है़ श्री कुमार ने उनकी बाताेें को सुनकर विधिसम्मत कारवाई का आश्वासन दिया़ डीआइजी ने बताया कि हमेशा की तरह इस बार जमीनी विवाद से जुड़े अधिकतर मामले जनता दरबार में आये. मधुबनी जिला के फूलपरास थाना अंतर्गत गेहुमां बैरिया निवासी भरत कुमार लाल दास उर्फ प्रदीप कुमार दास को न्याय नही मिल रहा है. फुलपरास थाना की पुलिस श्री दास को मदद करने की दिशा में कोई कारवाई नही कर रही है. साथ ही गांव के पंच लोग विपक्षी के मेल मे आकर कहते है की जो लोग गांव में नही रहते है उसका गांव में जमीन नही होगा. उन्होंने आईजी को भी आवेदन दिया, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










