Darbhanga: जाले के मदरसा नुरुल इस्लाम में प्रबंध समिति की बैठक, शैक्षणिक सुधार और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

प्रबंध समिति की बैठक

दरभंगा के जाले में मदरसा नुरुल इस्लाम में अहम बैठक हुई. बच्चों की पढ़ाई और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े फैसले लिए गए. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले क्षेत्र के रेवढ़ा स्थित मदरसा नुरुल इस्लाम में रविवार को प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मदरसा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. शाहिद जया अहमद ने की. इस दौरान मदरसे के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और ठोस निर्णय लिए गए.

भवन की रंगाई और मध्याह्न भोजन पर चर्चा

बैठक में मुख्य रूप से मदरसे के शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाने और सरकार द्वारा संचालित मध्याह्न भोजन योजना के सुचारू संचालन पर जोर दिया गया. समिति ने निर्णय लिया कि मदरसे के भवन की रंगाई-पुताई जल्द कराई जाएगी ताकि बच्चों को एक बेहतर और स्वच्छ परिवेश मिल सके. इसके साथ ही पठन-पाठन की सामग्री और अन्य सुविधाओं के विस्तार पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ.

अध्यक्ष ने उपलब्ध कराईं कुर्सियां और चटाई

सामाजिक सरोकार को देखते हुए अध्यक्ष डॉ. शाहिद जया अहमद ने व्यक्तिगत स्तर से मदरसे को चार कुर्सियां और छात्रों के बैठने के लिए चटाइयां उपलब्ध कराईं. बैठक में यह भी तय किया गया कि छात्रों को जल्द ही नया स्कूल ड्रेस और बैग मुहैया कराया जाएगा ताकि वे उत्साह के साथ शिक्षा ग्रहण कर सकें. इस मौके पर सचिव मो. अमानुल्लाह, प्रभारी प्रधान मौलवी मो. नौशाद आलम, सहायक शिक्षक मो. तनवीर अख्तर, इम्तियाज अहमद और एहरार अहमद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

जाले, दरभंगा से केशवेंद्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन