दिन में निकलते हैं तो रहें सावधान, लू की बन रही स्थिति

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
दिन में निकलते हैं तो रहें सावधान, लू की बन रही स्थिति

दिन में निकलते हैं तो रहें सावधान, लू की बन रही स्थिति 41 डिग्री के उपर तापमान पहुंचने की जतायी जा रही संभावना दरभंगा : अप्रैल माह के शुरुआत में ही झूलसा देने वाली धूप निकलनी शुरू हो गयी है. मौसम का पारा काफी उपर चढने लगा है. यह 41 डिग्री के उपर पहुंचने की […]

विज्ञापन

दिन में निकलते हैं तो रहें सावधान, लू की बन रही स्थिति 41 डिग्री के उपर तापमान पहुंचने की जतायी जा रही संभावना दरभंगा : अप्रैल माह के शुरुआत में ही झूलसा देने वाली धूप निकलनी शुरू हो गयी है. मौसम का पारा काफी उपर चढने लगा है. यह 41 डिग्री के उपर पहुंचने की ओर है. इसलिए दिन में निकलते हैं तो सावधान रहें. पछिया हवा के चलने के कारण कहीं कहीं लू की स्थिति बन रही है. यह कहना है कि मौसम विभाग का. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण मौसम परामर्शी के द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 13 अप्रैल तक मौसम का पारा अधिकतम 41 डिग्री तक पहुंच जायेगा. आसमान प्राय : साफ रहेगा. इस वजह से 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी. न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन