Darbhanga News: हथियार के साथ दो शातिर गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

Published by :Aniket Kumar
Published at :03 May 2026 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News birol police arrested two criminals with pistol investigation

गिरफ्तार आरोपी का प्रतिकात्मक फोटो

Darbhanga News: दरभंगा की बिरौल पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो बदमाशों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस फिलहाल उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा जिले की बिरौल पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है. हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई छापेमारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष चंद्रमणि को इलाके में संदिग्धों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और चिन्हित स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने दोनों बदमाशों को रंगे हाथ दबोच लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध पिस्तौल और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए जाने की चर्चा है.

बड़ी घटना को अंजाम देने की थी फिराक

प्रारंभिक पूछताछ और छानबीन में यह बात सामने आ रही है कि गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. समय रहते पुलिस की सक्रियता ने एक संभावित अपराध को टाल दिया है. फिलहाल पुलिस इन दोनों को गुप्त स्थान पर रखकर कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि इनके गिरोह और अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा सके.

जांच में जुटी पुलिस टीम

इस संबंध में जब थानाध्यक्ष चंद्रमणि से मोबाइल पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस फिलहाल बदमाशों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे पहले किन-किन घटनाओं में शामिल रहे हैं. जांच प्रक्रिया पूरी होने और ठोस साक्ष्य मिलने के बाद ही पुलिस इस मामले का विधिवत खुलासा करेगी.

दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन