क्षमता संवर्द्धन से जुड़े युवा

क्षमता संवर्द्धन से जुड़े युवा नेहरु युवा केंद्र का युवा सप्ताह संपन्नदरभंगा. नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित युवा सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला युवा समन्वयक अशोक कुमार दास ने क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम से अधिकाधिक युवाओं को जुड़ने की अपील की. उन्होंने इसे राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक बताते हुए […]
क्षमता संवर्द्धन से जुड़े युवा नेहरु युवा केंद्र का युवा सप्ताह संपन्नदरभंगा. नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित युवा सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला युवा समन्वयक अशोक कुमार दास ने क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम से अधिकाधिक युवाओं को जुड़ने की अपील की. उन्होंने इसे राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक बताते हुए युवा शक्ति को सर्वाधिक कारगर अधिकार बताया. मुख्य अतिथि हीरा लाल सहनी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहयोग को आवश्यक बताया. लहेरियासराय स्थित केंद्र कार्यालय में आयोजित समारोह में सबसे पहले स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद गत 12 जनवरी से चल रहे विभिन्न प्रखंडों के साप्ताहिक कार्यक्रम को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. इस मौके पर अतिथियों में संजीव साह, उदय प्रकाश, विजय चौधरी एवं डा. कुमान अनुपम ने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता जतायी. कार्यक्रम को पारसनाथ महतो, सुपर्णा सुमन, प्रियंका, कुमार रवि, रामप्रसाद पासवान, पंकज कुमार, मो. फैयाज, संतोष, हरेकृष्ण राय, राधा कुमारी ने भी विचार व्यक्त किया. स्वागत प्रीति पीटर्स, मंच संचालन कुमार अनुराग व धन्यवाद ज्ञापन राम विलावन मंंडल ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










