जदयू से नष्किासन को ले कार्यकर्ताओं मेंं क्षोभ

Published at :19 Jan 2016 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू से नष्किासन को ले कार्यकर्ताओं मेंं क्षोभ

जदयू से निष्कासन को ले कार्यकर्ताओं मेंं क्षोभ बहादुरपुर. प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को जदयू के प्रदेश नेतृत्व द्वारा पार्टी से निष्कासित को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में काफी क्षोभ है. इसको लेकर जदयू के आनुसंगिक संगठन युवा राष्ट्रीय अम्बेदकर सेना के जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पासवान ने इसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त […]

विज्ञापन

जदयू से निष्कासन को ले कार्यकर्ताओं मेंं क्षोभ बहादुरपुर. प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को जदयू के प्रदेश नेतृत्व द्वारा पार्टी से निष्कासित को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में काफी क्षोभ है. इसको लेकर जदयू के आनुसंगिक संगठन युवा राष्ट्रीय अम्बेदकर सेना के जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पासवान ने इसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के निर्देश के आलोक में सभी कार्यकर्ताओं ने विधनसभा चुनाव में उस निर्देश का पालन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष सुनील भारती पार्टी में गुटबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसा कर रहे हैं. क्षब्बु मांझी, किरण पासवान, मो अशेश्वर, मनोज पासवान, अमर दास, अमलेश पासवान, दाहो पासवान, अजित चौपाल, शिवशंकर राम ने भीश्री पासवान का समर्थन किया. इधर बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बहादुरपुर प्रखंड में जदयू के पार्टी को कमजोर करने में राजद कार्यकर्ता लगे हुए हैं. गत 20 वर्षों से जदयू पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं. श्री सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष सुनील भारती गलत रवैये से पार्टी को कमजोर करने में लगी है. उन्होंने कहा कि इसका परिणाम आगे जाकर मालूम होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन