बदला मौसम का मिजाज, शुरु हुई हल्की बूंदाबांदी

बदला मौसम का मिजाज, शुरु हुई हल्की बूंदाबांदी बढी कनकनी,घरों में दूबके रहे लोग अगले चौबीस घंटे तक रहेगी यही स्थिति21 जनवरी से फिर मौसम सामानय होने की उम्मीद दरभंगा. अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. मंगलवार की शाम हल्की बूंदाबादी ने एक फिर ठंड बढा दिया है. अगले चौबीस घंटे तक यही स्थिति […]
बदला मौसम का मिजाज, शुरु हुई हल्की बूंदाबांदी बढी कनकनी,घरों में दूबके रहे लोग अगले चौबीस घंटे तक रहेगी यही स्थिति21 जनवरी से फिर मौसम सामानय होने की उम्मीद दरभंगा. अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. मंगलवार की शाम हल्की बूंदाबादी ने एक फिर ठंड बढा दिया है. अगले चौबीस घंटे तक यही स्थिति बरकरार रहने की उम्मीद है.हालांकि 21 जनवरी से फिर सामान्य दिनों की तरह शुष्क मौसम रहने की संभावना जतायी गयी है. मौसम के बदले रुख से एक बार फिर लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है. दिन में पसीना छुड़ाने वाले धूप का अहसास पिछले कुछ दिनों से लोग कर रहे थे. इस साल मकर संक्रांति से पहले पता ही नहीं चला कि कंपकपी वाली ठंड क्या होती है. अचानक मौसम के करवट बदलने से मंगलवार को लोगों को इसका अहसास हुआ. सुबह से ही कनकनी वाली ठंड थी. आसमान में बादल छाये हुए थे. वहीं धूंध भी साफ नजर आ रहा था. दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी ने ठंड को और बढा दिया. मौसम विभाग विभाग ने कहा कि अगले चौबीस घंटे तक बूंदाबांदी होने की संभावना है. हालांकि मौसम विभाग ने यह भी कहा हैकि 21 जनवरी से आसमान में भले ही हल्के बादल दिखेंगे पर बूंदाबांदी की संभावना नही है. मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बूंदाबांदी हो रही है. अगले 24 जनवरी तक के लिए मौसम पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि अधिकतम तापमान 19 से 23 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. 2 0 जनवरी की सुबह में हल्के से मध्यम कुहासे छाये रहने की संभावना भी जतायी गयी है. पूर्वानुमान की अवधि में 5 से 9 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अगले एक दो दिनों तक पुरवा तथा बाद में पछिया हवा चलने की संभावना जतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










