Darbhanga News: बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा से अनुपस्थित रहे 7056 परीक्षार्थी
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 13 Sep 2025 10:11 PM
Darbhanga News: बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा नगर में 39 केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गयी.
Darbhanga News: दरभंगा. बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा नगर में 39 केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गयी. परीक्षा में आवंटित 19068 के विरुद्ध 12012 उपस्थित एवं 7056 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. किसी भी केंद्र से कदाचार की खबर नहीं है. एक पाली में 02 घंटे की परीक्षा दोपहर 12 बजे से दो बजे तक हुई. परीक्षा स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचार मुक्त होने को लेकर सभी केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर लगाए गए थे. सुबह 10.30 से परीक्षार्थियों काे जांच के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया. प्रवेश के समय मुख्य द्वार पर फोटोग्राफी कराई गई. बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लिए गए. परीक्षा के क्रम में भी अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी एवं वीडियो ग्राफी करायी गयी. सुबह 11.30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










