माकपा का अंचल कार्यालय पर धरना

माकपा का अंचल कार्यालय पर धरना 9 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापनफोटो- 14परिचय- प्रखंड कार्यालय पर धरना देते माकपा कार्यकर्ता.बेनीपुर. माकपा अंचल कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अंचल सचिव रामधनी झा के नेतृत्व में सोमवार को 9 सूत्री मांगों के समर्थन में ब्लॉक पर धरना दिया. संबोधित करते हुए सचिव श्री झा ने कहा कि वर्त्तमान […]
माकपा का अंचल कार्यालय पर धरना 9 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापनफोटो- 14परिचय- प्रखंड कार्यालय पर धरना देते माकपा कार्यकर्ता.बेनीपुर. माकपा अंचल कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अंचल सचिव रामधनी झा के नेतृत्व में सोमवार को 9 सूत्री मांगों के समर्थन में ब्लॉक पर धरना दिया. संबोधित करते हुए सचिव श्री झा ने कहा कि वर्त्तमान सरकार किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ घोषणा की सरकार बनकर रही गयी है. परिणामस्वरुप एक भी किसान एवं गरीब हितैषी योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है. इसी वजह से किसान औनपौने दाम में निजी व्यापारियों के हाथों धान बेचने को विवश हैं. डीजल अनुदान से लेकर फसल क्षति तक के लिए दर दर भटक रहे हैं किसान. जिस भूमिहीनों को बासगीत पर्चा दिया गया उन्हे अभी तक कब्जा नहीं दिलाया गया है. उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी चेम्बर में बैठे बैठे कहीं विद्यालय की तो कहीं शिवालय की भूमि की पर्चा भूमिहीनों को थमा रहे हैं और वे भूमि के लिए भटक रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि प्रशासनिक स्तर पर इसमें सुधार नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन करेगी. इसी क्रम में 9 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा. इस दौरान बाबू साहब झा, जागेश्वर ठाकुर, काशीकांत ठाकुर, शिवजी राम, गणेशी पासवान, कुमेला देवी, उर्मिला देवी, शनिचर राम, युनिस शेख सहित दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










