समस्तीपुर जंकशन पर पवन एक्सप्रेस का ठहराव नहीं

Published at :11 Jan 2016 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर जंकशन पर पवन एक्सप्रेस का ठहराव नहीं

समस्तीपुर जंकशन पर पवन एक्सप्रेस का ठहराव नहीं रेलवे बोर्ड की भूल से खड़ी हुई समस्या गुजर गयी ट्रेन, नहीं कट सका एक भी टिकट शिकायत के बावजूद समस्तीपुर रेल मंडल ने नहीं किया सुधार फोटो-ट्रेन की तसवीर लगा देंगे दरभंगा. दरभंगा जंकशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली पवन एक्सप्रेस का नियमित परिचालन आरंभ […]

विज्ञापन

समस्तीपुर जंकशन पर पवन एक्सप्रेस का ठहराव नहीं रेलवे बोर्ड की भूल से खड़ी हुई समस्या गुजर गयी ट्रेन, नहीं कट सका एक भी टिकट शिकायत के बावजूद समस्तीपुर रेल मंडल ने नहीं किया सुधार फोटो-ट्रेन की तसवीर लगा देंगे दरभंगा. दरभंगा जंकशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली पवन एक्सप्रेस का नियमित परिचालन आरंभ हो गया. मंगल, गुरू व शनिवार को 11066 नंबर से यह ट्रेन पहले से चल रही है. बांकी चार दिन इसका परिचालन दरभंगा से 11062 नंबर से गत 10 जनवरी से शुरू हो गया. इस गाड़ी का समस्तीपुर जंकशन पर ठहराव नहीं दिया गया है. सूत्र बताते हैं कि रेलवे बोर्ड में भूलवश समस्तीपुर में इसका स्टॉपेज सिस्टम में फीड नहीं किया. इस वजह से समस्या यह खड़ी हो गयी है कि समस्तीपुर से इस ट्रेन में आरक्षण ही नहीं मिल पा रहा. पहले दिन गयी ट्रेन में एक भी रिजर्वेशन टिकट नहीं कट सका. आश्चर्यजनक पहलू यह है कि इस ट्रेन का रूट दरभंगा से समस्तीपुर के बाद भाया मुजफ्फरपुर है. समस्तीपुर में इस ट्रेन का इंजन बदला जाता है. जाहिर है इसका स्टॉपेज सामान्य से लंबा है. इस तकनीकी पहलू को भी नजर अंदाज कर दिया गया. एक तो समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन ने अपने सिस्टम में इसे फीड करने में लापरवाही बरती. घोषणा के बाद भी सिस्टम में फीड नहीं किया. उपभोक्ता कल्याण संघ ने जब सेंट्रल रेलवे के डीआरएम के ट्वीटर हैंडल पर इस संबंध में पोस्ट किया तो चंद पल में ही वहां के प्रशासन ने 5 जनवरी को ही सिस्टम में इसे फीड कर दिया लेकिन समस्तीपुर डिविजन सोया पड़ा रहा. खैर 8 जनवरी को अंतत: इसे फीड किया गया लेकिन समस्तीपुर में ठहराव नहीं रहने की ओर किसी की नजर नही पड़ी. 9 जनवरी को संघ ने समस्तीपुर के डीआरएम का इस दिशा में ध्यान आकृष्ट कराया. तत्काल उन्होंने असुविधा के लिए खेद व्यक्त कर दिया. लेकिन समाचार लिखे जाने तक इसे सिस्टम में नहीं डाला. लिहाजा यात्रियों की परेशानी जस की तस पड़ी है. वहीं रेलवे को अपेक्षित राजस्व की आय भी नहीं हो पा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन