खाजासराय में टिका था शातिर विकास

Published at :11 Jan 2016 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
खाजासराय में टिका था शातिर विकास

दरभंगा : संजय लाल देव की निशानदेही पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खाजासराय मुहल्ले के एक घर से शनिवार की रात बरामद अपाची बाइक और जैकेट, बैग के तार भी इस हत्या से जुड़े हैं. सूत्र बताते हैं कि इस बाइक का कनेक्शन इस हत्या कांड से है, जबकि जैकेट व बैग उन्हीं अपराधियों के […]

विज्ञापन

दरभंगा : संजय लाल देव की निशानदेही पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खाजासराय मुहल्ले के एक घर से शनिवार की रात बरामद अपाची बाइक और जैकेट, बैग के तार भी इस हत्या से जुड़े हैं. सूत्र बताते हैं कि इस बाइक का कनेक्शन इस हत्या कांड से है, जबकि जैकेट व बैग उन्हीं अपराधियों के हैं.

सूत्रों की मानें तो इस घटना में संलिप्त शातिर अपराधी विकास झा एक लॉज में किराये पर कमरा लेकर रहता था, जहां सरगना मुकेश पाठक आता-जाता था. वैसे गिरफ्तार सुबोध दूबे व ऋषि झा भी पतंजलि प्रोडक्ट विक्रेता के रूप में इसी क्षेत्र में रहता था. इसकी पुष्टि पहले ही एसएसपी कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन