चोरी गये सामान की बरामदगी को देंगे धरना

दरभंगा : छत्तीसगढ़ के एसडीएम अजीत वसंत ने चोरी की घटना में अबतक जांच पूरी नहीं होने पर धरना देने की घोषणा कर पूरे पुलिस महकमा को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है. वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी होने की वजह से उनका लान खासे चर्चा में आ गया है. ज्ञातव्य हो कि श्री वसंत ने […]
दरभंगा : छत्तीसगढ़ के एसडीएम अजीत वसंत ने चोरी की घटना में अबतक जांच पूरी नहीं होने पर धरना देने की घोषणा कर पूरे पुलिस महकमा को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है. वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी होने की वजह से उनका लान खासे चर्चा में आ गया है.
ज्ञातव्य हो कि श्री वसंत ने पिछले अक्टूबर में बस से आभूषण व सामान चोरी होने को लेकर 23 अक्टूबर को विश्वविद्यालय थाना में एफआइआर दर्ज करायी थी. इस मामले में 256/15 कांड अंकित करते हुए पुलिस जांच में जुट गयी. बतौर श्री वसंत कांड अंकित करने के बाद पुलिस ने कोई सूचना उन्हें नहीं दी.
संपर्क करने पर बहाने बनाती रही. इसको लेकर उन्होंने एसएसपी को पत्र लिखा. मुख्य सचिव तक शिकायत की. उन्होंने 20 जनवरी को परिवार के साथ धरना पर बैठने की घोषणा की है. इधर इस संबंध में संपर्क करने पर विवि थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि इस केस में नीरज ट्रेवल्स के चालक व कंडक्टर को नोटिस भेजी गयी. जांच चल रही है. चालक व कंडक्टर से पूछताछ भी हुई. सफलता नहीं मिल सकी. हालांकि उन्होंने कहा कि किसी-किसी केस में हाथों हाथ सफलता मिल जाती है तो किसी में विलंब हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










