स्टूडेंट्स यूनियन आज निकालेगा आक्रोश मार्च

Published at :11 Jan 2016 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
स्टूडेंट्स यूनियन आज निकालेगा आक्रोश मार्च

दरभंगा : लनामिवि के कुलपति एवं कुलसचिव की बर्खास्तगी को लेकर कर्पूरी चौक से समाहरणालय तक 11 को आक्रोश मार्च निकालेगा. रविवार को यूनियन कार्यालय में संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा में राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के संयोजक अंजित चौधरी एवं एआइएसएफआर के राष्ट्रीय कन्वेनर सुमन कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया […]

विज्ञापन

दरभंगा : लनामिवि के कुलपति एवं कुलसचिव की बर्खास्तगी को लेकर कर्पूरी चौक से समाहरणालय तक 11 को आक्रोश मार्च निकालेगा. रविवार को यूनियन कार्यालय में संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा में राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के संयोजक अंजित चौधरी एवं एआइएसएफआर के राष्ट्रीय कन्वेनर सुमन कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में छात्रों ने लनामिवि के कुलपति एवं कुलसचिव द्वारा छात्रों पर हमला करवाने की निंदा करते हुए इसके खिलाफ प्रमंडलीय आयुक्त को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया.

इसको लेकर छात्र कर्पूरी चौक से आयुक्त कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपेगा. बैठक में सुमन झा, रतिकांत झा, शमशाद अली कमर, केदारनाथ झा अनाथ, मंटू ठाकुर, यदुवीर कुशवाहा, ऋषिकेश झा, प्रो. अशोक झा, संतोष स्वामी, बैद्यनाथ मांझी, बैजू बावरा आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन