जेपी चौक ने खिताब पर जमाया कब्जा

Published at :10 Jan 2016 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
जेपी चौक ने खिताब पर जमाया कब्जा

जेपी चौक ने खिताब पर जमाया कब्जा फाइनल में प्रगति क्लब 7 विकेट से पराजितफोटो- 1परिचय- कप लेते जेपी चौक के खिलाड़ीदरभंगा : सत्यभामा देवी फाउंडेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित पीसीसी टेनिस बॉल इनामी राशि क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल में जेपी चौक ने प्रगति क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराकर विजेता […]

विज्ञापन

जेपी चौक ने खिताब पर जमाया कब्जा फाइनल में प्रगति क्लब 7 विकेट से पराजितफोटो- 1परिचय- कप लेते जेपी चौक के खिलाड़ीदरभंगा : सत्यभामा देवी फाउंडेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित पीसीसी टेनिस बॉल इनामी राशि क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल में जेपी चौक ने प्रगति क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराकर विजेता के ताज पर कब्जा जमा लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रगति क्लब ने निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट खोकर 110 रन बनाये. सुमी ने 25 तथा मनीष ने 24 रनों का योगदान दिया. नीतेश 3 विकेट लेने में कामयाब रहे. अभय के हाथों दो सफलता हाथ लगी. जबाव में खेलने उतरी जेपी चौक की टीम गुड्डू की शानदार 61 रनों की बदौलत 11.5 ओवरों में ही लक्ष्य प्राप्त करने में कामयाब रही. सन्नी ने 33 रनों का योगदान दिया. विक्की 2 विकेट लेने में सफल रहे. शुुभी को एक विकेट मिला. गुड्डू को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया. प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले अभय को मैन आफ द सीरीज चुना गया. इंद्रजीत को बेस्ट बैट्समैन, सोनू को बेस्ट बॉलर, गुड्डू को बेस्टी विकेट कीपर तथा शंभु को बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार मिला. नगर विधायक संजय सरावगी ने पुरस्कार वितरण किया. विजेता तथा उपविजेता टीम को क्रमश: 15 हजार व 7 हजार 500 रुपये के साथ ट्रॉफी प्रदान की गयी. मौके पर अशोक महतो, सोनू यादव, शिवजी राय, ईश्वर मंडल, सुजीत राय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन