व्यापार मंडल अध्यक्षों की बैठक में कई नर्णिय

व्यापार मंडल अध्यक्षों की बैठक में कई निर्णय दरभंगा. किसानों से खरीदे गये धान का उठाव सरकारी एजेंसी से करवाने, प्रखंड स्तर पर एसएफसी का क्रय केंद्र खोलने और शीघ्र धान अधिप्राप्ति शुरु कराने की मांग को लेकर 12 जनवरी को समाहरणालय पर व्यापार मंडल अध्यक्षों का प्रदर्शन किया जायेगा. इस आशय का फैसला रविवार […]
व्यापार मंडल अध्यक्षों की बैठक में कई निर्णय दरभंगा. किसानों से खरीदे गये धान का उठाव सरकारी एजेंसी से करवाने, प्रखंड स्तर पर एसएफसी का क्रय केंद्र खोलने और शीघ्र धान अधिप्राप्ति शुरु कराने की मांग को लेकर 12 जनवरी को समाहरणालय पर व्यापार मंडल अध्यक्षों का प्रदर्शन किया जायेगा. इस आशय का फैसला रविवार को बहादुरपुर लहेरियासराय व्यापारमंडल में सदर अनुमंडल के बहादुरपुर, हनुमाननगर, हायाघाट,बहेड़ी, जाले, केवटी, सदर, सिंहवाड़ा के पैक्स अध्यक्ष एवं व्यापारमंडल अध्यक्षों की बैठक में लिया गया. व्यापारमंडल संघ के अध्यक्ष श्याम भारती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से ले, नहीं तो किसानों का बड़ा आंदोलन किया जायेगा. सर्वसम्मति से छह सूत्री मांगों का प्रस्ताव पारित हुआ. जिसमें पूर्व की भांति पैक्स एवं व्यापारमंंडल के एसएफसी के क्रय केंद्र खोलकर धान की अधिप्राप्ति की जाये. सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक को चालू करने, भंडारण के लिए गोदाम का इंतजाम सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं. बैठक में व्यापारमंडल अध्यक्ष रामउदित चौधरी, पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह, अनवारुल हक, इरफान अहमद, अभय चौधरी, अमलेश सिंह, अजय यादव, बबलू कुमार ठाकु र, सुबोध चौधरी आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










