विधायक भोला यादव ने जाना क्षेत्रवासियों की समस्या

Published at :10 Jan 2016 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक भोला यादव ने जाना क्षेत्रवासियों की समस्या

विधायक भोला यादव ने जाना क्षेत्रवासियों की समस्या हनुमाननगर. चुनाव जीतने के बाद पहली बार रविवार को बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोला यादव क्षेत्र में पहुंचे. उन्होंने हनुमाननगर प्रखंड क्षेत्र के रूपौली, विशनपुर, डघरौल, गोढ़ैला, गोदाईपट्टी, पड़ौल, पटोरी सहित कई गांवों का दौरा कर लोगों से मिले तथा उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुए. लोगों […]

विज्ञापन

विधायक भोला यादव ने जाना क्षेत्रवासियों की समस्या हनुमाननगर. चुनाव जीतने के बाद पहली बार रविवार को बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोला यादव क्षेत्र में पहुंचे. उन्होंने हनुमाननगर प्रखंड क्षेत्र के रूपौली, विशनपुर, डघरौल, गोढ़ैला, गोदाईपट्टी, पड़ौल, पटोरी सहित कई गांवों का दौरा कर लोगों से मिले तथा उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुए. लोगों को उन्होंने आश्वासन दिया कि जिस आशा और उम्मीद के साथ आपलोगों ने हमें समर्थन दिया उस पर आपका यह विधायक क्षेत्र का बेटा बनकर खड़ा जरूर उतरेगा. इस दौरान उनके साथ राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राम नरेश यादव, सुरेन्द्र राय, कामेश्वर राय, जदयू नेता सीता रमणजी रमण, सुमन कुमार, कमलेश राम, मो़ आबिद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जय शंकर प्रसाद चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन