काम करने से कतरा रहे कर्मी, पांचवें दिन भी ठप रहा कार्य

बहेड़ी : इंजीनियर हत्या काण्ड को लेकर एसएच 88 के निर्माण कार्य पर ग्रहण लग गया है. हत्या के पांचवे दिन भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका. निर्माण एजेंसी बीसीसी सी एण्ड सी के कर्मी मुकेश एवं ब्रजेश की हत्या को लेकर कंपनी के कर्मी हतप्रभ हैं. इस काण्ड के बाद एजेंसी के बेस […]
बहेड़ी : इंजीनियर हत्या काण्ड को लेकर एसएच 88 के निर्माण कार्य पर ग्रहण लग गया है. हत्या के पांचवे दिन भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका. निर्माण एजेंसी बीसीसी सी एण्ड सी के कर्मी मुकेश एवं ब्रजेश की हत्या को लेकर कंपनी के कर्मी हतप्रभ हैं.
इस काण्ड के बाद एजेंसी के बेस कैम्प जरिसों सहित साईट पर बीएमपी के जवानों की प्रतिनियुक्ति के बाद भी एजेंसी के कर्मी काम करने से कतरा रहे हैं. इंजीनियर सहित कई कर्मी काम छोड़ कर जान बचाने के लिए अपने अपने राज्य हरियाणा, आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों की ओर पलायन कर गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










