सातवें वेतन आयोग को ले कर्मचारी यूनियन का प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2015 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : केंद्र सरकार की ओर से लागू होने वाले सातवें वेतन आयोग को लेकर सौंपी गयी रिपोर्ट की अनुशंसा के विरोध में बुधवार को इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने प्रदर्शन किया. यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष बीसी पाठक के नेतृत्व में दरभ्ंागा जंकशन पर कर्मियों ने एआइआरएफ की कार्यकारिणी की बैठक में लिये गये […]
विज्ञापन
दरभंगा : केंद्र सरकार की ओर से लागू होने वाले सातवें वेतन आयोग को लेकर सौंपी गयी रिपोर्ट की अनुशंसा के विरोध में बुधवार को इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने प्रदर्शन किया.
यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष बीसी पाठक के नेतृत्व में दरभ्ंागा जंकशन पर कर्मियों ने एआइआरएफ की कार्यकारिणी की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में प्रदर्शन करते हुए डीआरएम को संबोधित मांगों का स्मारपत्र आइओडब्ल्यू दिलीप कुमार को सौंपा. इसमें कहा गया कि अगर शीघ्र प्रशासन ने इन मांगों पर तवज्जो नहीं दी तो आगामी 11 व 12 फरवरी को स्टाइक बैलेट व महाप्रबंधक को इसकी नोटिस 19 फरवरी को दी जायेगी.
इसपर भी मंत्रालय ने नहीं माना तो सात मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल कर दिया जायेगा. मौके पर केएन यादव, ए नंदी, एएन खान, राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, अंजू सिन्हा, अवधेश कुमार सिंह, बीएन लाल दास, नरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, अजय कुमार, मुश्ताक याहिया आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










