\\\\टं३३ी१त्र/ू/रनोडल पदाधिकारी ने की कृषि विभाग की समीक्षा

Published at :30 Dec 2015 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रनोडल पदाधिकारी ने की कृषि विभाग की समीक्षा

\\\\टं३३ी१त्र/ू/रनोडल पदाधिकारी ने की कृषि विभाग की समीक्षा \\\\टं३३ी१त्र/रशत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश फोटो संख्या- 23व 24परिचय- बैठक करते कृषि विभाग के नोडल पदाधिकारी व उपस्थित बीआरसी बहादुरपुर : रबी फसल से संबंधित विभिन्न योजनाओं के संचालन को विभाग पूरी तरह तत्पर दिख रहा है. इसके तहत बुधवार को जिला कृषि कार्यालय स्थित […]

विज्ञापन

\\\\टं३३ी१त्र/ू/रनोडल पदाधिकारी ने की कृषि विभाग की समीक्षा \\\\टं३३ी१त्र/रशत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश फोटो संख्या- 23व 24परिचय- बैठक करते कृषि विभाग के नोडल पदाधिकारी व उपस्थित बीआरसी बहादुरपुर : रबी फसल से संबंधित विभिन्न योजनाओं के संचालन को विभाग पूरी तरह तत्पर दिख रहा है. इसके तहत बुधवार को जिला कृषि कार्यालय स्थित सभागार में नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार झा ने समीक्षात्मक बैठक की. इसमें जिला कृषि पदाधिकारी आत्मा निदेशक, सहायक कृषि पदाधिकारी सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के बीएओ से बारी-बारी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली. नोडल पदाधिकारी श्री झा ने रबी फसल में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का सख्त निर्देश दिया. इसमें जीरो टिलेज, श्रीविधि आदि योजनाओं के तहत किसानों को प्रेरित कर खेती कराने पर जोर दिया गया. इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष की शेष राशि की जानकारी भी उन्होंने ली. श्री झा ने कहा कि अभी कृषि विभाग मेंं कर्मचारी व पदाधिकारी की कमी नहीं है. जिला कृषि पदाधिकारी राम किशोर राय ने सभी प्रखंडों केबीएओ को कई दिशा निर्देश दिये. प्रत्येक योजनाओं की राशि किसानों के खाते में ससमय भिजवाने, सभी योजनाओं को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया. श्री राय ने कहा कृषि विभाग में काम नहीं करने वाले बीएओ, कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों को बख्सा नहीं जायेगा. सभी प्रखंडों में सप्ताह में दो दिन साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक कराने का निर्देाश् दिया गया. समीक्षात्मक बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी आरके राय, आत्मा निदेशेक पूणेंदु नाथ झा, सहायक जिला कृषि पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार झा सहित जिले के सभी प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन