पूर्वांचल व फकीर मोहन के बीच होगी कांटे की टक्कर

पूर्वांचल व फकीर मोहन के बीच होगी कांटे की टक्कर पूर्वी क्षेत्र विवि क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह आज फोटो संख्या- 07परिचय- मैच का आनंद उठाते लोग दरभंगा : पूर्वी क्षेत्र विवि क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच 30 दिसंबर को कांटे की टककर होगी. इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहली बार फकीर मोहन विवि की […]
पूर्वांचल व फकीर मोहन के बीच होगी कांटे की टक्कर पूर्वी क्षेत्र विवि क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह आज फोटो संख्या- 07परिचय- मैच का आनंद उठाते लोग दरभंगा : पूर्वी क्षेत्र विवि क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच 30 दिसंबर को कांटे की टककर होगी. इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहली बार फकीर मोहन विवि की टीम पहुंची है. शुरू से ही इस टीम को विरोधी टीम ने हल्के में लिया लेकिन मैच के दौरान फकीर मोहन विवि की टीम ने दिग्गज टीमों को धूल चटा दी. इस टीम के प्रदर्शन को लेकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी है. फाइनल मैच में भी दर्शकों का इस टीम को काफी सहयोग मिलेगा. इस टीम में एस मोहंती अच्छे ऑल राउंडर हैं. कप्तान रोनाल्ड दास की आक्रामक बल्लेबाजी को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है. टीम के सदस्यों के जूझारूपन झलकता है और इसका फायदा इस टीम को मिलने की उम्मीद है. उधर पूर्वांचल विवि की टीम गत प्रतियोगिता के विजेता हैं. यह टीम लगातार पूर्वी क्षेत्र क्रिकेट के प्रतियोगिता में पहुंची है. इस टीम के पास खासा अनुभव प्राप्त है. राहुल यादव, अशोक यादव समेत कई आक्रामक बल्लेबाज हैं जो किसी भी समय मैच का रूख बदलने में कामयाब हो सकते हैं. लनामिवि का मुख्य मैदान का पिच बल्लेबाजों के लिए वरदान है. गेंदबाजों को इस पिच से कम मदद मिलने की संभावना है. तेज गेंदबाज स्विंग और स्पीनर अपने तिकड़ी गेंदबाजी से बल्लेबाजों पर पकड़ बना सकती है. फाइनल मैच के बाद इस प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित होगी. /इपरिचर्चा /इधैर्यके कारण जीती मैच फोटो संख्या- 04परिचय- फकीर मोहन के कप्तान रोनाल्ड दास की तसवीर पूर्वी क्षेत्र विवि क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पहली बार प्रवेश करने पर फकीर मोहन टीम के कप्तान चहक उठे. कप्तान रोनाल्ड दास ने बताया कि यह जीत टीम भावना व धैर्य का परिचायक है. टीम में एकता ने यह जीत दिला दी. कप्तान ने कहा कि उनके तीन बल्लेबाजों के विकेट दनादन गिर गये. लेकिन वे हताश नहीं थे. 30 दिसंबर को आयोजित फाइनल मैच जीतना उनके लिए गर्व की बात होगी और उनकी टीम इसके लिए मानसिक रूप से तैयार है. खराब क्षेत्ररक्षण के कारण हारी फोटो संख्या- 05परिचय- बिहार विवि के कप्तान निशांत प्रकाश की तसवीर बिहार विवि की टीम के कप्तान निशांत प्रकाश का कहना था कि टीम की हार खराब क्षेत्ररक्षण के कारण हुई है. टीम की गेंदबाजी अच्छी थी. फकीर मोहन टीम के बल्लेबाजों को बांधे रखा लेकिन फिल्डिंग ने गेंदबाजों को सहयोग नहीं दे पाया. फाइनल मैच जीतेंगे फोटो संख्या – 06परिचय- पूर्वांचल विवि टीम के कप्तान राहुल यादव की तसवीर गत प्रतियोगिता के विजेता पूर्वांचल विवि टीम के कप्तान राहुल यादव ने बताया कि फाइनल मैच उनकी झोली में होगी. जिस तरह से सेमीफाइनल मैच में आज उनकी टीम का प्रदर्शन उम्दा रहा है. यह प्रदर्शन से भी बेहतर खेल फाइनल मैच में दिखायेंगे. फाइनल मैच के लिए उनकी तैयारी पुख्ता है. खराब प्रदर्शन ने टीम को हराया रांची विवि टीम के कप्तान पारितोष कुमार का कहना है कि उनके टीम का क्षेत्ररक्षण, गंेदबाजी और बल्लेबाजी का प्रदर्शन काफी बेहतर नहीं रहा. पहले की तरह हौसला टीम में नहीं बन पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










