कैंपस....टल सकती है परिनियमित समितियों का नर्विाचन

Published at :29 Dec 2015 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस....टल सकती है परिनियमित समितियों का नर्विाचन

कैंपस….टल सकती है परिनियमित समितियों का निर्वाचन दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 2 जनवरी 16 को प्रस्तावित सीनेट में होने वाले परिनियमित समितियों के निर्वाचन पर ग्रहण लगने की संभावना प्रबल हो गयी. सीनेट की बैठक के आयोजन में महज एक माह शेष रह गया है. बावजूद इसके विवि […]

विज्ञापन

कैंपस….टल सकती है परिनियमित समितियों का निर्वाचन दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 2 जनवरी 16 को प्रस्तावित सीनेट में होने वाले परिनियमित समितियों के निर्वाचन पर ग्रहण लगने की संभावना प्रबल हो गयी. सीनेट की बैठक के आयोजन में महज एक माह शेष रह गया है. बावजूद इसके विवि प्रशासन की ओर से निर्वाचन संबंधी अधिसूचना निर्गत नहीं हो पायी है. जबकि पिछले दिनों सिंडिकेट की बैठक में परिनियमित समितियों का निर्वाचन 29 जनवरी को आयोजित होने वाली सीनेट की बैठक में किये जाने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया था. बावजूद इसके विवि प्रशासन की इसके बाबत कागजी प्रक्रिया पूरी करने में बरती जा रही ढिलई इस बात का संकेत देने के लिए काफी प्रतीत होता है कि परिनियमित समितियां का निर्वाचन टालने की मंशा प्रशासन ने पहले से ही बना रखी है. बता दें कि प्रावधान के अनुसार विद्वत परिषद, वित्त समिति एवं सिंडिकेट सदस्यों का निर्वाचन कोटि से चयन होना आवश्यक होता है. इसी निर्वाचन के माध्यम से सीनेट सदस्यों में से शिक्षक एवं गैर शिक्षक कोटि के निर्वाचित सदस्यों को तीनों परिनियमित समितियों में शामिल करने के बाद ही वो समितियां पूर्ण मानी जाती है. निर्वाचन टालने की चर्चा पर कुलपति डा. देवनारायण झा ने कहा कि निर्वाचन संबंधी अधिसूचना जारी करने की मानक विवि प्रशासन पूरी नहीं करेगी तो चुनाव टाला जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन