नहीं रहे व्यवसायी गजेंद्र झा

Published at :28 Dec 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं रहे व्यवसायी गजेंद्र झा

नहीं रहे व्यवसायी गजेंद्र झा बेनीपुर. प्रतिष्ठित व्यापारी सह समाजसेवी गजेंद्र झा का निधन रविवार की रात हृदय गति रूक जाने से हो गया. 55 वर्षीय स्व झा के निधन की सूचना पाते ही समाज के सभी तबके के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए समाजसेवी […]

विज्ञापन

नहीं रहे व्यवसायी गजेंद्र झा बेनीपुर. प्रतिष्ठित व्यापारी सह समाजसेवी गजेंद्र झा का निधन रविवार की रात हृदय गति रूक जाने से हो गया. 55 वर्षीय स्व झा के निधन की सूचना पाते ही समाज के सभी तबके के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए समाजसेवी राम लखन मिश्र रामू, वीरेंद्र पासवान, मो जकी, व्यापारी प्रमोद साहु, मुनींद्र प्रसाद यादव, डा. रमण कुमार झा आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से भारी क्षति हुई है. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक गांव सकरी भालपट्टी में किया गया. मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र प्रभाकर झा ने दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन