दो इंजीनियर मर्डर केस : प्रोजेक्ट मैनेजर से मांगी थी 75 करोड़ की रंगदारी : एसएसपी

दो इंजीनियर मर्डर केस : प्रोजेक्ट मैनेजर से मांगी थी 75 करोड़ की रंगदारी : एसएसपी फोटो :20परिचय : प्रेस कान्फ्रेंस करते एसएसपी एके सत्यार्थी, गिरफ्तार आरोपित. घटना के दो दिन बाद एसएसपी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर दी पूरे मामले की जानकारी बहेड़ी की प्रमुख के देवर ने निभायी थी लाइनर की भूमिकालाईनर को गिरफ्तार […]
दो इंजीनियर मर्डर केस : प्रोजेक्ट मैनेजर से मांगी थी 75 करोड़ की रंगदारी : एसएसपी फोटो :20परिचय : प्रेस कान्फ्रेंस करते एसएसपी एके सत्यार्थी, गिरफ्तार आरोपित. घटना के दो दिन बाद एसएसपी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर दी पूरे मामले की जानकारी बहेड़ी की प्रमुख के देवर ने निभायी थी लाइनर की भूमिकालाईनर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, प्रमुख के पति पर भी शक बहेड़ी थानाध्यक्ष को भी किया गया निलंबितदरभंगा में काम करा रही दोनों बड़ी कंपनियों को उपलब्ध करायी गयी सुरक्षा गिरफ्तारी के लिए आइजी ऑपरेशन ने गठित की टीम, पांच जिलों के डीएसपी को टीम में किया गया शामिल प्रतिनिधि, दरभंगाजिले के गंगदह में सड़क निर्माण करा रही बीएससी एंड सीएनसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो इंजीनियरों की एके -47 से हत्या किये जाने के तीसरे दिन एसएसपी एके सत्यार्थी ने संवाददाताओं के समक्ष बड़ा खुलासा करते हुए स्वीकार किया कि कंपनी से अपराधियों ने प्रोजेक्ट राशि की 10 प्रतिशत रंगदारी मांगी थी. यह प्रोजेक्ट 750 करोड़ रुपये है. इस लिहाज से 75 करोड़ रुपये अपराधियों ने बतौर रंगदारी देने को लेकर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को धमकी दी थी. इंजीनियरों की हत्या में बहेड़ी की प्रमुख मुन्नी देवी के देवर ने लाइनर की भूमिका निभायी थी. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जबकि प्रमुख के पति पर भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है. जिसे पुलिस तलाश कर रही है. बहेड़ी के शिवराम में बीएससी एंड सीएनसी के दो इंजीनियर मुकेश कुमार सिंह एवं ब्रजेश कुमार की हत्या मामले का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना को मुकेश पाठक एवं विकास झा ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था. जिसमें लाइनर की भूमिका बहेड़ी के प्रमुख मुन्नी देवी के देवर पिंटू लालदेव ने निभायी थी. उन्होंने बताया कि पिंटू को शिवराम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रमुख के पति संजय लालदेव पर हालांकि कोई आरोप नहीं है, पर वे घटना के बाद से फरार हैं, इसलिए पुलिस शक के आधार पर उसे भी तलाश कर रही है. एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार पिंटू लालदेव ने दोनों अपराधियों की तसवीर देखकर पहचान कर ली. बाद में उसने स्वीकार किया कि मुकेश पाठक एवं विकास झा का लहेरियासराय के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आना-जाना रहता था. उससे जान पहचान थी. बॉक्स::::::::::::::::::::::::बहेड़ी थानाध्यक्ष भी हुए लाइन हाजिरइस मामले में पुलिसिया कार्रवाई पर उन्होंने बताया कि बहेड़ी के थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद को भी निलंबित कर दिया गया है. इससे पूर्व बहेड़ा के थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह को हटाकर उनके स्थान पर हरिशंकर मिश्रा को पदस्थापित किया गया है. बहेड़ा थानाध्यक्ष ने बगैर सूचना दिये कंपनी के प्लांट पर से बीएमपी के जवान को एक दिन पहले हटाकर मधुबनी एवं नगर परिषद के चुनाव को लेकर कराये जा रहे नामांकन कार्य में लगा दिया था. जिला पुलिस बल की तैनाती भी नहीं की थी. एसएसपी ने यह भी कहा कि कंपनी के अधिकारियों से तीन महीने से रंगदारी की मांग की जा रही थी, परंतु उन्होंने इसकी सूचना नहीं दी. घटना से एक सप्ताह पहले बेनीपुर डीएसपी खूद उनके प्लांट पर पहुंचे तो मौखिक रूप से रंगदारी मांगे जाने की बात कही. डीएसपी अंजनी कुमार ने तुरंत बीएमपी के एक सेक्शन फोर्स को तैनात कर दिया. इसके बाद उन्होंने तैनाती किये जाने के बाद स्वीकृति के लिए हमें पत्र भेजा. बॉक्स::::::::::::::::::::::::गिरफ्तारी को पांच जिले के छह डीएसपी की बनी टीमअपराधियों की गिरफ्तारी के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि आइजी ऑपरेशन सुशील कुमार खोपड़े के द्वारा उच्च स्तरीय एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है. जो एसटीएफ एसपी शिवदीप लांडे के नेतृत्व में काम करेगा. इसमें दरभंगा सदर के डीएसपी दिलनवाज अहमद, बेनीपुर डीएसपी अंजनी कुमार, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर एवं मोतिहारी के डीएसपी को इसमें शामिल किया गया है. जिले में काम कर रही दो बड़ी कंपनियों को सुरक्षा मुहैया कराने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 2/6 का बीएमपी जवानों को तैनात किया गया है. जो कंपनी के द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली गाड़ी से अधिकारियों के साथ जायेंगे. साथ ही प्लांट की भी सुरक्षा करेंगे. उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि अपराधियों के ठिकाने पर छापामारी की जा रही है. जल्द ही इस घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा. पत्रकार सम्मेलन में सिटी एसपी हर किशोर राय, सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद, बेनीपुर डीएसपी अंजनी कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










