नियम को ताकपर रख संचालित होते हैं स्कूल

नियम को ताकपर रख संचालित होते हैं स्कूल गौड़ाबौराम. प्रखंड में ऐसे कई एचएम है जो नियम को ताख पर रख कर विद्यालय संचालन कर रहे हैं. मंगलवार को बगरासी पंचायत के मध्य विद्यालय उर्दू में देखने को मिला कि, मध्याहन भोजन की सामग्री मौजूद रहने के बावजूद भी बंद था. कुल 314 नामंकित छात्रों […]
नियम को ताकपर रख संचालित होते हैं स्कूल गौड़ाबौराम. प्रखंड में ऐसे कई एचएम है जो नियम को ताख पर रख कर विद्यालय संचालन कर रहे हैं. मंगलवार को बगरासी पंचायत के मध्य विद्यालय उर्दू में देखने को मिला कि, मध्याहन भोजन की सामग्री मौजूद रहने के बावजूद भी बंद था. कुल 314 नामंकित छात्रों में 180 हाजरी बनी हुई थी.परन्तु विद्यालय के सभी वर्ग में कुल मिलाकर दो दर्जन बच्चे उपस्थित देखा गया. प्रधानाध्यापक अनुपस्थित रहने के कारण मध्याहन भोजन बंद के संबंध में रसोईया साजन खातुन ने बाताया कि प्रधानाध्यापक महमुद आलम जिला की बैठक में गये हैं. उन्होंने हमें मध्याहन भोजन नहीं बनाने का आदेश दिया है. जिस कारण भोजन नहीं बनाई हूं. इधर बीईओ पिताम्बर प्रसाद ने जिला के बैठक में रहने की बात बताते हुए कहा कि इसकी जांच बुधवार को की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










