राजीव आवास योजना का सर्वेक्षण जोरों पर

राजीव आवास योजना का सर्वेक्षण जोरों पर 55 चयनित लाभुकों को 31 को मिलेगी पहली किस्तदरभंगा . स्लम क्षेत्र के गृहविहीन लोगों को शीघ्र ही राजीव आवास योजना का लाभ मिलेगा. शहर में चिह्नित 25 वार्डों के 2042 यूनिट राजीव आवास योजना की स्वीकृति राज्य सरकार ने इस शहर के लिए दी है. लाभुकों के […]
राजीव आवास योजना का सर्वेक्षण जोरों पर 55 चयनित लाभुकों को 31 को मिलेगी पहली किस्तदरभंगा . स्लम क्षेत्र के गृहविहीन लोगों को शीघ्र ही राजीव आवास योजना का लाभ मिलेगा. शहर में चिह्नित 25 वार्डों के 2042 यूनिट राजीव आवास योजना की स्वीकृति राज्य सरकार ने इस शहर के लिए दी है. लाभुकों के चयन के लिए सफाई अधिदर्शक एवं राजस्व संग्रहकर्ताओं को लगाया गया है जिसके पर्यवेक्षण की जिम्मेवारी कनीय अभियंताओं को दी गयी है. अबतक सारी प्रक्रिया पूरी करने वाले 55 लाभुकों का चयन किया गया है. जिन्हें स्थापना दिवस के मौके पर आगामी 31 दिसंबर को पहली किस्त का भुगतान किया जायेगा. विभागीय सूत्रों के अनुसार राजीव आवास योजना के लिए सरकार ने जो मार्गनिर्देशिका जारी की है, उसके अनुसार लाभुकों को तीन डिसमिल जमीन होना चाहिए तथा उनके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम से कोई मकान पूर्व में नहीं हो. इसके अलावा स्लम क्षेत्र के लोगों को ही इसमें चयन करना है. मार्ग निर्देशिका के अनुरूप पूर्व से चिह्नित किये गये 25 स्लमों के लाभुकों का ही इसमें चयन किया जायेगा. नगर आयुक्त ने इसके जांचकर्ताओं को दो दिनों के भीतर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है ताकि सारी प्रक्रिया पूरा करनेवाले अधिकाधिक लाभुकों को स्थापना दिवस के मौके पर प्रथम किस्त का भुगतान किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










